ठाकुरगंज क्षेत्र में पुलिस का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,लोगो में भारी आक्रोश
लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेरणा स्थल चौकी क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी इंचार्ज सर्वेश नायक के साथ उनके हमराही पंकज सिपाही का एक अद्भुत रूप ही देखने को मिल रहा है। सिपाही महोदय की कार्यशैली भी लाजवाब दिख रही है। क्योंकि साहब बहुत ही स्ट्रिक्ट होने नजर आ रहे है।
lcuknow
3:42 PM, Nov 24, 2025
Share:


ठाकुरगंज क्षेत्र में पुलिस का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेरणा स्थल चौकी क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी इंचार्ज सर्वेश नायक के साथ उनके हमराही पंकज सिपाही का एक अद्भुत रूप ही देखने को मिल रहा है। सिपाही महोदय की कार्यशैली भी लाजवाब दिख रही है। क्योंकि साहब बहुत ही स्ट्रिक्ट होने नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि, प्रतिदिन होने वाली वाहन चेकिंग के दौरान कथित अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोप भी अब ठाकुरगंज पुलिस पर लग चुके है। यह मामला तेजी से लोगो की चर्चा में बना हुआ है। पुलिस की इस हरक्त ने पूरे कानून प्रशासन पर सवाल उठा दिया है। लोगो के द्वारा इस मामले को लेकर काफी ज्यादा नाराजगी जताई जा रही हैं।
वाहन चेकिंग की आड़ में कथित रूप से वसूली
सूत्रों के अनुसार प्रेरणा स्थल चौकी क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन चेकिंग की आड़ में कथित रूप से वसूली की जाती है। आरोप है कि, जब कोई युवक इस अवैध वसूली से इंकार करता है, तो चेकिंग अचानक अनुशासन की जगह लाठी और गालियों के सहारे की जाने लगती है। इसी से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें चौकी इंचार्ज सर्वेश नायक और कांस्टेबल पंकज वाहन चेकिंग के दौरान कुछ युवकों से उलझते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवकों द्वारा यह कहने पर कि “साहब, आप हमारा चालान कर रहे हैं, लेकिन खुद हेलमेट लगाकर नहीं आए” इसपर माहौल गरमा गया। गरमाए भी क्यों न कानून सभी के लिए समान थोड़ी है क्योंकि, अगर साहब कानून समान समझते तो खुद भी ट्रैफिक नियमों का पालन करते खैर , युवकों द्वारा इतना बोलने पर ही सिपाही महोदय का पारा हाई हुआ और उनके द्वारा अभद्रता व मारपीट शुरू हो गई
क्या इस बार होगा न्याय ?
स्थानीय लोगों का कहना है कि,कानून प्रशासन के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना यह पहली बार नहीं है। जब चेकिंग के नाम पर ऐसी घटनाएँ हो रही है। तब क्या ही कहना है हमारे पुलिस की इस हरकत को लेकर,जहां पर अपराध को रोकने मे पुलिस कोई भी कार्यवाही नही करना चहती है। लेकिन अवैध रूप से कार्य करने के लिए पुलिस के पास बहुत ही समय आ जाता है। अब सवाल यह है कि इस वायरल वीडियो के बाद संबंधित लोगों पर क्या कार्रवाई होगी। क्योकि,इस बार आम जनता मे बहुत ही ज्यादा आक्रोश दिखाई दिया है।

