लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे अभिनेता पंकज धीर का निधन,खूब लडे मगर हार गए
अभिनेता पंकज धीर को लोगो के द्वारा महाभारत में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता के रूप में जाना जाता है। बेहद ही दुखद सूचना आयी है कि,पंकज धीर का निधन हो गया है। जिससे फैंस के दिलो को बहुत ही बडा झटका लगा है। पंकज धीर एक अभिनेता और निर्देशक थे, जिन्हें महाभारत (1988), साड्डा मुकद्दर (1998) और इक्के पे इक्का (1994) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
lucknow
3:01 PM, Oct 16, 2025
Share:


महाभारत में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन सौ 0 ( मीडिया ग्रुप )
उत्तर प्रदेश। अभिनेता पंकज धीर को लोगो के द्वारा महाभारत में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता के रूप में जाना जाता है। बेहद ही दुखद सूचना आयी है कि,पंकज धीर का निधन हो गया है। जिससे फैंस के दिलो को बहुत ही बडा झटका लगा है। पंकज धीर एक अभिनेता और निर्देशक थे, जिन्हें महाभारत (1988), साड्डा मुकद्दर (1998) और इक्के पे इक्का (1994) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे
बताया जा रहा है कि,अभिनेता पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।बीती उनकी सेहत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई। उन्होने ने मौत से लडने की बहुत ही ज्यादा कोशिश की मगर वो हार गए।अभिनेता पंकज धीर ने 68 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। इनकी मौत को लेकर फिल्म उद्योग में हडकंप मचा हुआ है।
परिवार के लोगो को अकेले छोड कर चले गए
अभिनेता पंकज धीर के परिवार में अब बेटे निकितन के अलावा पत्नी अनीता और बहू कृतिका सेंगर हैं। इनका अंतिम संस्कार शाम 4.30 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा। पूरे परिवार पर जैसे बिजली गिर गई हो। किसी ने अपने पत्नी पति को खोया है किसी ने अपने पिता जैसे ससुर को खोया है। लेकिन सबसे ज्यादा दिल छू जाने वाली बात तो यह कि,पंकज धीर के बेटे ने अपने दिल के बेहद करीब पापा को खोया है।