Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/amidst the happiness of diwali bloody conflict broke out over the protest against bursting of firecrackers near the house police engaged in investigation

दीवाली में घर के पास पटाखे दागने के विरोध पर खूनी संघर्ष,ठाकुरगंज इलाके की घटना

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दिपावली की खुशियो के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर घर सामने पटाखे दागने का को लेकर मना करने पर नाराज पड़ोसी ने तमंचे से अधिवक्ता पर गोली चला दी। जिसके बाद घायल अधिवक्ता बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको लेकर अधिवक्ता का ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया।

lucknow

1:07 PM, Oct 21, 2025

Share:


दीवाली में घर के पास पटाखे दागने के विरोध पर खूनी संघर्ष,ठाकुरगंज इलाके की घटना
logo

दोनो पक्षो की लडाई में गोली लगने से घायल दीपेंद्र सिंह ट्रामा में भर्ती सौ0 RExpress भारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दिपावली की खुशियो के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर घर के सामने पटाखे दागने का को लेकर मना करने पर नाराज पड़ोसी ने तमंचे से अधिवक्ता पर गोली चला दी। जिसके बाद घायल अधिवक्ता बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको लेकर अधिवक्ता का ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया। डाक्टरो के द्वारा उनका इलाज जारी है उनकी हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है।

पटाखे दागने का विरोध करने पर ​जमकर झडप

बताया जा रहा है कि, पीडित पक्ष एकतानगर निवासी सुमेंद्र सिंह के घर में गाय पली थी। दिपावली के त्यौहार के दिन रात करीब 10 बजे पड़ोसी अमर सिंह व उनका बेटा विकास सिंह उनके घर के सामने पटाखे दगा रहे थे। जिसकी वजह से पटाखे के शोर से गाय भड़क गई और जंजीर तोड़ कर भागने लगी। जिसको लेकर उन्होने अपने घर के बाहर पटाखे फोडने को मना किया मगर इतनी — सी बात को लेकर दोनो पक्षो मे विवाद बहुत ही ज्यादा बढ गया और देखते ही देखते दिपावली की खुशियां लडाई के चलते मातम मे परिवर्तित हो गयी।

आरोप है कि,जब सुमेंद्र ने घर के पास पटाखे दागने का विरोध किया, तब पिता- पुत्र गाली- गलौच करते हुए झगड़ा करने लगे। बढते मामले को लेकर सुमेंद्र के भाई दीपेंद्र सिंह भी घर के बाहर आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान अमर सिंह के कहने पर विकास ने दीपेंद्र पर तमंचे से फायर कर दी। और दोनों धमकी देते मौके से फरार हो गए।

गोली सिर के ऊपरी हिस्से को छू कर निकली

सुमेंद्र सिं​ह ने बताया कि, गोली दीपेंद्र के सिर के ऊपरी हिस्से को छू कर निकल गई। जिसके बाद परिजन बहुत ही ज्यादा डर गए और उन्हें जल्दी से ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना को लेकर सुमेंद्र ने थाने में विकास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और सख्ती से जांच करने की अपील की। इस मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.