सहादतगंज क्षेत्र में पार्क पर अवैध कब्जा कर बनाया पशुपालन केन्द्र,प्रशासन मौन
लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में एक अवैध कब्जा करने का नया मामला उजागर हुआ हैं। बताया जा रहा है कि,बच्चो के खेलने की जगह मोहल्ले की पार्क को डेरी मालिक ने पशुपालन केन्द्र बनाया गया है। इस मामले को लेकर हडकंप मचा हुआ है क्योकि,लगातार क्षेत्र में अवैध कब्जे हो रहे है। लेकिन इस बार तो बच्चे के खेलने के लिए पार्क को भी नही छोडा गया है। जिसको लेकर लोगो के बीच काफी ज्यादा आक्रोश दिखाई दिया हैं।
lucknow
12:48 PM, Nov 26, 2025
Share:


सहादतगंज क्षेत्र में पार्क पर अवैध कब्जा कर बनाया पशुपालन केन्द्र सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में एक अवैध कब्जा करने का नया मामला उजागर हुआ हैं। बताया जा रहा है कि,बच्चो के खेलने की जगह मोहल्ले की पार्क को डेरी मालिक ने पशुपालन केन्द्र बनाया गया है। इस मामले को लेकर हडकंप मचा हुआ है क्योकि,लगातार क्षेत्र में अवैध कब्जे हो रहे है। लेकिन इस बार तो बच्चे के खेलने के लिए पार्क को भी नही छोडा गया है। जिसको लेकर लोगो के बीच काफी ज्यादा आक्रोश दिखाई दिया हैं। खुलेआम दबंगो के द्वारा मनमनी की जा रही है। लगता है कि,दबंगो को किसी को डर नही है। तभी तो बिना किसी की परमिशन के बिना उन्होने बच्चो के खेलने वाले पार्क को पशुपालन केन्द्र बना दिया है।
चारो ओर फैली हुई गन्दगी
बताया जा रहा है कि,डेरी मालिक के द्वारा अवैध करने को लेकर जब लोगो के द्वारा विरोध किया जाता है। तब डेरी मालिक लडाई पर उतारू हो जाता है। इस तरह पार्क में अवैध रूप से पशुपालन केन्द्र बना लेने की वजह से चोरो ओर बहुत ही ज्यादा गंन्दगी देखने को मिलता है। जिससे वहां के लोगो का रहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया हैं।दबंग डेरी मालिक के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि, पार्क के अलावा,रोड पर अपनी 5 — 6 गाय बांधकर रखता है। इस सस्याओ को लेकर बच्चो का खेलना पूरी तरह से बंद हो गया है। बच्चो के द्वारा न खेलने को लेकर उनके अभिवाको के द्वारा कई बार शिकायत की गई। लेकिन इस उल्टा ही हुआ है। कोई भी इस मामले को लेकर कोई भी कार्यवाही नही करता है।
कानून क्यों नही कर रहा कार्यवाही ?
इस मामले को लेकर कानून प्रशासन पर भी कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे है। क्योकि,इस तरह बच्चो के खेलने के लिए बने पार्क पर अवैध रूप से कब्जा करने केा लेकर कानून की लापरवाही सामने आयी है। सोचने वाली बात तो यह है कि,लोगो की शिकायतो के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नही हुई उल्टा दंबग डेरी मालिक लडाई के लिए सामने आ जाता है। इन हालतो को देखते हुए तो यही प्रतीत होता है कि, डेरी मालिक के पीछे जरूर कोई ओर भी है। जिसकी वजह से कानून के द्वारा डेरी मालिक पर अब तक कोई एक्शन नही लिया गया है। इस मामले को लेकर अब देखना वाली बात तो यह होगी कि, क्या प्रशासन दबंग डेरी मलिक के खिलाफ कोई आगे कडी कार्यवाही करेगा या फिर ऐसे ही अवैध कब्ज करने को सिलसिला जारी होता ही रहेंगा।

