उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजु प्रजापति चौथी बार हुई नियुक्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय और महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करने वाली अंजु प्रजापति को एक बार फिर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया है। यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।अंजु प्रजापति ने वर्ष 2020 से 2022 तक राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2024 से सितम्बर 2025 तक उन्हें दोबारा इस दायित्व का अवसर मिला।
lucknow
1:50 PM, Sep 18, 2025
Share:


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय और महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करने वाली अंजु प्रजापति को एक बार फिर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया है। यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।अंजु प्रजापति ने वर्ष 2020 से 2022 तक राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2024 से सितम्बर 2025 तक उन्हें दोबारा इस दायित्व का अवसर मिला। अब 2025 से 2026 तक लगातार चौथी बार सदस्य नियुक्त होकर वो एक बार फिर महिला हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएँगी।अपने कार्यकाल के दौरान अंजु प्रजापति ने महिला हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण और उत्पीड़न से जुड़े सैकड़ों मामलों का निस्तारण किया है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए कई मामलों में त्वरित न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता के कारण महिला आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ी है।
महिलाओ के हित को लेकर अब और भी ज्यादा होगी सावधानी
महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे लगातार समाज में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान की दिशा में कार्य करती रही हैं। अंजु प्रजापति का कहना है कि, महिला आयोग केवल शिकायत निवारण का मंच नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का माध्यम भी है।उनकी पुनर्नियुक्ति पर महिला आयोग से जुड़े अधिकारियों, समाजसेवियों और महिला संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि, वो अपने अनुभव और सक्रियता से महिलाओं के हित में और भी बेहतर काम करेंगी।