वीडियोहोम
Advertisement
मनोरंजन/न्यूज़/aryavardhan s past is going to be revealed soon what will be the impact on annu

आर्यवर्धन के बीते कल का होने वाला है जल्द खुलासा,अन्नू पर क्या होगा प्रभाव ?

अन्नू और आर्यवर्धन एक दूसरे से इतना ज्यादा प्यार करते है कि, लोग उनके प्यार की कहानी को देखकर अपने प्यार को पाने के लिए हर एक कोशिश कर रहे है। अन्नू और आर्यवर्धन के इस अनोखे रिश्ते को लेकर हर ओर बस इन दोनो को लेकर ही चर्चा बनी हुई है। इस सीरियल को जब चालू कर दिया गया था। तभी से लोगो के द्वारा इसको बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाने लगा था।

lucknow

7:56 PM, Nov 2, 2025

Share:

 आर्यवर्धन के बीते कल का होने वाला है जल्द खुलासा,अन्नू पर क्या होगा प्रभाव ?
logo

SKETCH BY- GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। अन्नू और आर्यवर्धन एक दूसरे से इतना ज्यादा प्यार करते है कि, लोग उनके प्यार की कहानी को देखकर अपने प्यार को पाने के लिए हर एक कोशिश कर रहे है। अन्नू और आर्यवर्धन के इस अनोखे रिश्ते को लेकर हर ओर बस इन दोनो को लेकर ही चर्चा बनी हुई है। इस सीरियल को जब चालू कर दिया गया था। तभी से लोगो के द्वारा इसको बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाने लगा था। अन्नू और आर्यवर्धन ने युवा पीढी को सच्चे प्यार की नई परिभाषा बताई है। इस शो को बनाने का उद्देश्य भी यह था कि,युवा पीढी को प्यार की असली पहचान कराई जा सके। क्योकि,कलयुग के युग में लोग प्यार कम इस्तेमाल ज्यादा करते है। इस शो मे दर्शाया गया है कि,जब प्यार सच्चा होता है तब लोग चाहे कितनी भी उनको दूर करने की कोशिश कर ले। मगर उनको कोई भी अलग नही कर सकता है। जैस कि,अन्नू और आर्यवर्धन के बीच मे दिखाया गया है कि,इन दोनो की उम्र,हैसियत और सोच मेें कितना बदलाव है मगर इन दोनो के बीच जो एक प्यार की डोरी है वो कुछ खास रिश्तो मेें ही देखने को मिलती हैै।

अन्नू के बेहोश होेने के बाद आर्यवर्धन हुआ परेशान

अन्नू के बेहोश हो जाने के बाद आर्यवर्धन जब उसको अस्पताल ले जाता है। तब अन्नू के इस तरह से बेहोश होने की वजह डाक्टरो के द्वारा भी मालूम नही हो पाती है। जिसके बाद आर्यवर्धन अन्नू के मम्मी — पापा को सारी बात से अवगत करवाता है। जिसके बाद अन्नू के पास वो लोग आ जाते है। वह दूसरी ओर हर्षवर्धन की शादी की सालगिरह जिसके लिए उसको उसकी मां आने के लिए आदेश देती है। जिसके बाद आर्यवर्धन को न चाहते हुए भी वहा पर जाना पडता है। मीरा आर्यवर्धन का इंतजार कर रही होती है। जब आर्यवर्धन आता है तब वो कहती है कि,मैंने आपके कपडे बाहर निकाल के रख दिए है। आप जाएये कपडे बदलकर आ जाएये। लेकिन अन्नू की हालत को देखते हुए आर्यवर्धन का कुछ भी करना का मन नही होता है। मगर परिवार की खुशियो के लिए वो मान जाता है और पार्टी मे सबके साथ शा​मिल हो जाता है। लेकिन ​हर्षवर्धन की पत्नी मांसी लडाई करना चालू कर देती हैै। वो सबके सामने आर्यवर्धन की मां को सुनाने लगती है कि,आपको तो हमेशा आर्यवर्धन की ही चिंता रहती है। जिसके बाद मांसी और भी ज्यादा आर्यवर्धन के बारे मेे बुरा — भला बोलने लगती है। उसी के दौरान मां मांसी को थप्पड मारने के लिए हाथ उठाती है। मगर आर्यवर्धन पकडा लेते है। बाद में मांसी बहुत ही गुस्सा हो जाती है।

हर्षवर्धन की पत्नी मांसी ने ले ली आर्यवर्धन के राज वाले कमरे की चाभी

आर्यवर्धन मांसी का गुस्सा शांत कराने के लिए कहता है कि,मांसी आज तुम जो भी मांगोगी वो मैं तुम को दे दूंगा। जिसके बाद मांसी आर्यवर्धन से घर उस कमरे की चाभी मांगती है। जहां पर आर्यवर्धन के अलावा कोई भी नही जाता है। मांसी की इस मांग पर सभी लोग मांसी को बुरा — भला कहने लगते है। लेकिन वो उल्टा आर्यवर्धन पर ही सवाल उठाने लगती है कि,ऐसा क्या है उस कमरे मे जो कि,आप ही उस कमरे मे जाते है। ऐसा तो नही उस कमरे मे बहुत सारे पैसे रखे हुए है और आप अकेले ही उन पैसे पर राज करना चाहते है। आर्यवर्धन बढती जा रही लडाई को रोक​ने के लिए मांसी को चाभी दे देता है। लेकिन जब वो चाभी लेकर कमरे की ओर आगे बढती है। तब अचानक से कुछ अजीब हरक्त होने लगती है। जिसको लेकर मांसी डर की वजह से भाग जाती है। बाद में मांसी हर्षवर्धन को सारी बाते बताती है और उसको साथ चलने के लिए कहती है। जिस पर हर्षवर्धन मना कर देता है और उसको भी कमरे मे जाने को मना करता है। लेकिन मांसी अपनी पर अडी रहती है और ​हर्षवर्धन उस कमरे को खोलने के लिए कहती है। जिसके बाद हर्षवर्धन जैसे ही उस कमरे का दरवाजा खालता वैसे ही उसकी हालत बहुत ही बुरी हो जाती है और वो बेहोश होकर नीचे गिर जाता है।

अन्नू के पापा की दुकान मे लगी आग

अन्नू को आर्यवर्धन ने आराम करने के लिए घर पर रहने को कहा था। जिसको लेकर अन्नू अपने घर पर थी। आर्यवर्धन ऑफिस में अन्नू को याद कर रहा होता है कि,अन्नू कैसे होगी। वही दूसरी ओर अन्नू भी आर्यवर्धन को बहुत ही ज्यादा याद कर रही होती है। दोनो उसी वक्त एक — दूसरे को कॉल करते है। जिसकी वजह से इन दोनो के फोन व्यस्त आते है। बाद मे आर्यवर्धन दोबारा कॉल करता है। तब इन लोगो की बात होने लगती है। दोनो एक — दूसरे से प्यार भारी बाते करते है और आखिर मे आर्यवर्धन उसको अगले दिन ऑफिस आने की बात करता है और कहता है कि,जिस दिन का तुम इतने दिनो से वेट कर रही थी। वो दिन आ गया है। तुम अब तैयार रहो। जिसको लेकर अन्नू अपने मन बहुत ही उत्साह के साथ कल का बेट कर रही होती है। लेकिन अन्नू के पापा को दुूकान से फोन आता है और वो जल्दी से दुूकान चले जाते है। जिसके बाद दुकान की सारी जिम्मेदारी देकर दुकान के मालिक गांव चले जाते है। यह यब एक सादिश होती है अन्नू के परिवार से बदला लेने के लिए। जैसे ही अन्नू के पापा कॉल पर बात करने के लिए दुकान से बाहर आते है। वैसे ही दुकान मे जान बूझकर आग लगा दी जाती है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.