आर्यवर्धन ने अन्नू से कह दिया अपने दिल का हाल,अब सिर्फ इन दोनो के बीच बस प्यार ही प्यार
तुम से तुम तक सीरियल में आर्यवर्धन ने अन्नू को अपने दिल की बात बता दी है। अन्नू की खुशी तो जैसे सातवे आसमान पर पहुंच गई है। अन्नू बहुत दिनो से इसी दिन का इंतजार कर रही थी कि,कब आर्यवर्धन उससें अपने दिल की बात को बताए। लेकिन आर्यवर्धन अपने दिल की बात को सुनने के लिए तैयार ही नही था। जिसकी वजह से अन्नू ने बहुत सारी कोशिश की। अन्नू की सारी कोशिश काम आ गई।
lucknow
8:00 PM, Sep 18, 2025
Share:


SKETCH BY-GOOGLE
उत्तर प्रदेश। तुम से तुम तक सीरियल में आर्यवर्धन ने अन्नू को अपने दिल की बात बता दी है। अन्नू की खुशी तो जैसे सातवे आसमान पर पहुंच गई है। अन्नू बहुत दिनो से इसी दिन का इंतजार कर रही थी कि,कब आर्यवर्धन उससें अपने दिल की बात को बताए। लेकिन आर्यवर्धन अपने दिल की बात को सुनने के लिए तैयार ही नही था। जिसकी वजह से अन्नू ने बहुत सारी कोशिश की। अन्नू की सारी कोशिश काम आ गई। आखिर आर्यवर्धन ने अपने दिल में अन्नू के लिए छूपे प्यार को बाहर निकाल ही दिया। जनता भी बहुत दिनो इसी बात का वेट कर रही थी कि, कब आर्यवर्धन अन्नू के लिए अपने प्यार को स्वीकार करेगा। ताकि,कहानी में नया मोड आ जाए। जनता अब बहुत ही खुश है क्योकि, प्यार की कहानी में अब सिर्फ प्यार ही प्यार होगा। कोई भी रूकावट अब अन्नू और आर्यवर्धन के प्यार को तोड नही सकती है। क्योकि,सीरियल में दिखाया गया था कि,अन्नू और आर्यवर्धन को खुद माता रानी ने मिलवाया है। जिनके रिश्ते को खुद माता ने जोडा हो। तो उनके रिश्ते को आखिर कौन तोड सकता है। तुम से तुम तक सीरियल को लेकर लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा चर्चा हो रही है। इन दोनो की अनोखी लवस्टोरी को खासकर युवा पीढा के द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है। क्योकि,कलयुग के युग में युवा पीढा को पढाई करने के लिए कह दो तो उनको उबाऊ लगता है लेकिन उनको कोई लवस्टोरी के बारे में पता चले जो तोडी — सी अजीब हो। उसमे उनको बहुत ही दिलचस्पी आती है।
आर्यवर्धन ने अन्नू को जयपुर जाने के लिए रास्ते मे रोका
अन्नू जब सारी उम्मीदो को हार कर जयपुर के लिए जा रही है। तब आर्यवर्धन को अपनी गलती का अहसास होता है। आर्यवर्धन कों यह अहसास होता है कि,अन्नू ने तो पूरी इमानदारी और विश्वास के साथ अपनी चुनौती को निभाया। लेकिन आर्यवर्धन ने अन्नू को धोखा दिया। अन्नू को मंदिर में देखने के बाद भी वो उससे छुप गया। जिसकी वजह से अन्नू को अपने दी हुई चुनौती के मुतबिक जयपुर जाना होगा। आर्यवर्धन अन्नू को जयपुर जाने से रोकने के लिए उसकी बस के पीढे जाता है। जहां पर उसको पता चलता है कि,बस जा चुकी है। जिसके बाद आर्यवर्धन अन्नू को रोकने के लिए बस के पीछे जाता है। आर्यवर्धन को बस मिल भी जाती है। आर्यवर्धन बस को रूकवाकर अन्नू को वापस आने की बात को कहता है। लेकिन अन्नू वापस आने को मना कर देती है। जिसके बाद आर्यवर्धन अन्नू के साथ जयपुर की बस में साथ चलने की बात को कहता है। जिस पर अन्नू कहती हैै जैसी आप की इच्छा। उसके बाद बस में अन्नू और आर्यवर्धन जयपुर की बस में साथ चलने लगते रहते है। तभी अन्नू आर्यवर्धन से पूछने लगती है कि,आप ने ऐसा क्यो जब आप ने मंदिर में मुझे तो आप मुझसे छुप क्यो गए। जिसके बाद अन्नू और आर्यवर्धन की बहस होने लगती है। अन्नू गुस्से की वहज से बस से उतर जाती है। आर्यवर्धन भी उसके पीछे चला जाता है। अन्नू को रास्ते में कुछ बदमाश मिल जाते है। जो अन्नू को परेशान करने लगते है। तब आर्यवर्धन अन्नू को बचाता है। जिसके बाद अन्नू और आर्यवर्धन हॉटल में रूकने लिए जाते है। जहा पर एक ही रूम खाली होता है। मजबूरी में इन दोनो को वही एक साथ रूकना पवडता है।
अन्नू को सोता देख आर्यवर्धन ने कही अपने दिल की बात
आर्यवर्धन जब रूम में अन्नू के साथ सेाने के लिए जाता है। तभी जब अन्ने सो जाती है। तब आर्यवर्धन अन्नू अपने दिल की बात को बता देता है कि,जब से अन्नू उसकी लाइफ में आई है। तब से आर्यवर्धन के जीवन में सबकुछ अच्छा हो गया हैंं। आर्यवर्धन कहते है कि,उसको अन्नू ही हर जगह दिखाई देती है। वो अन्नू से बहुत ही प्यार करता है। अन्नू सोने को नाटक कर रही होती है। अन्नू आर्यवर्धन की सारी बातो को सुनकर बहुत ही खुश होती है। जिसके बाद आर्यवर्धन अन्नू को मनाकर वापस घर ले आता है। अब आर्यवर्धन अन्नू के लिए अपने प्यार को नही छुपता है। आर्यवर्धन जब ऑफिस से आता है। तब उसका दोस्त उससे आकर अन्नू कें बारे में बुरा भला बोलने लगता है। जिस पर आर्यवर्धन बहुत ही गुस्सा हो जाता है और आर्यवर्धन अपने दोस्त को थप्पड मार देता है। जिसके बाद आर्यवर्धन के दोस्त को बहुत ही बुरा लगता है वो आर्यवर्धन से कहता है कि,आज से हमारी दोस्ती खत्म हुई। आज से आप मेरे सिर्फ मालिक है। मेरा काम आपका आदेश मानना है। अब मैं आपको किसी चीज के लिए नही रोकूंगा। जिसके बाद आर्यवर्धन को बाद में अपनी गलती है अहसास होता है। आर्यवर्धन अपने दोस्त को मानाने के लिए उसके लिए ऑफिस में चाय बनाता है। आर्यवर्धन कहते है कि,तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो। तुम्हारे लिए मैंने चाय बनाई है। पीकर बताओ कि,कैसी बनी है। दोस्त उस समय सबके सामने तो कुछ नही बोंलता है। लेकिन आर्यवर्धन से वो कहते है कि,चलो आपके कैबिन में चलकर बात करते है। जहां पर वो आर्यवर्धन की बनी चाय को फेंक देता है। आर्यवर्धन उसको मानाने के लिए उसके घर के सामने भारी बारिश में खडा होकर उससे मांफी मागता है। लेकिन आर्यवर्धन का दोस्त नही मानता है। जिसके बाद आर्यवर्धन देर रात उसके घर के बाहर बारिश में खडा रहता है। यह सबकुछ देखकर आर्यवर्धन का दोस्त मान जाता है और इन दोनो के बीच पहले जैसी दोस्ती हो जाती है।
अन्नू के परिवार वालो को इन दोनो के रिश्ते पर हुआ शक
अन्नू के घर वापस आने के बाद उसके मम्मी — पापा बहुत ही खुश हो जाते है। लेकिन जब उनको यह बात पता चलती है कि,आर्यवर्धन अन्नू को रोकने के लिए खुद गया था। लेकिन जब अन्नू ने वापस जाने को मना कर दिया। तब यह दोनो साथ में हॉटल के एक ही कमरे में रातभर रूके थे। जिसको जानकर अन्नू के पापा को शक होने लगता है कि,आखिर आर्यवर्धन अन्नू के लिए यह सबकुछ क्यो कर रहा है। उसके मन अब आर्यवर्धन और अन्नू के रिश्ते को लेकर बहुत ही शंका हो गई है। जिसके लिए अन्नू के पापा अपनी पत्नी से कहते है कि,अब अन्नू के जॉब छूडवा देनी चहिए ताकि,वो अपनी पढाई पर ध्यान दे सके। वो कहता है कि,इस काम की वजह से अन्नू की पढाई पर बुरा असर हो रहा है। तभी अन्नू सारी बातो को सुन लेती है। अन्नू कहती है कि,पापा यह सब क्या कह रहे है मुझे पढाई में कोई भी दिक्कत नही हो रही है। मैं पढाई और जॉब दोनो साथ में संभाल सकती है। वैसे भी पढाई क्यो की जाती है। अच्छी जॉब के लिए न पापा जो मेरे पास पहले से ही है। लोग आर्यवर्धन ग्रुप कंपनी में काम करने के लिए किनती मेहनत करते है। लेकिन जब मेरे पास इनता बडा मौका है। तो मैं यह कैसे छोड दू। जिसके बाद अन्नू अपने मम्मी पापा को मना लेती है कि,वो जॉब और काम साथ मे कर सकती है। लेकिन अन्नू के पापा को आर्यवर्धन के लिए अन्नू का इस तरह से पक्ष लेना सही नही लगता है। अन्नू के अदलते भाव को देखते हुए वो लोग अन्नू की चिंता करते है कि,कही वो किसी गलत रास्ते पर तो नही जा रही है। वही दूसरी ओर आर्यवर्धन अपने दोस्त को मनाकर अन्नू को रात को मैसेज करता है। अन्नू मैसेज को देखकर बहुत ही खुश हो जाती है। अन्नू आर्यवर्धन से बात करने लगती है। लेकिन उसी वक्त उसके पापा उठ जाते है और वो देखते है कि,अन्नू किसी से रात को फोन पर मैसेज करके बहुत ही खुश होती है। वो अन्नू को कुछ कहते तो नही है। लेकिन वो मन ही मन में उस पर शक करते है।