मौसी के घर से मामा की बाइक पर लौट रहा भांजा बीकेटी में हाइवे पर हुआ हादसे का शिकार ,मौत
लखनऊ। इटौंजा इलाके में मासूम लकी गौतम की मौसी के घर मुंडन कार्यक्रम था वह अपने मामा अरविन्द्र,नानी इद्रानी और बहिन काजल के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। लेकिन यह किसी को नही पता था कि,अब लकी दोबारा अपनी मौसी क्या किसी के घर नही जाएगा। क्योकि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी। मामा अरविन्द्र जिस बाइक को चला रहे थे उसके पीछे एक एक कर तीनों बैठे थे।
lucknow
3:53 PM, Oct 5, 2025
Share:


सीतापुर हाइवे पर नानी इंद्रानी और आसपास राहगीरों की भीड़ सौ0 भारत RExpress
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। इटौंजा इलाके में मासूम लकी गौतम की मौसी के घर मुंडन कार्यक्रम था वह अपने मामा अरविन्द्र,नानी इद्रानी और बहिन काजल के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। लेकिन यह किसी को नही पता था कि,अब लकी दोबारा अपनी मौसी क्या किसी के घर नही जाएगा। क्योकि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी। मामा अरविन्द्र जिस बाइक को चला रहे थे उसके पीछे एक एक कर तीनों बैठे थे। बीकेटी लौटने के दौरान सीतापुर हाइवे पर उल्टी दिशा में आ रहा एक ठेला से उनकी बाइक टकरा गयी। जिसमें बाइक पर बैठे आठ वर्षीय मासूम लकी के सीने में कोई बस्तु चुभ गयी। अन्य लोग भी चोटिल हुए लेकिन लकी के लिए यह चोट जानलेवा साबित हुई। उसे राम सागर मिश्र हास्प्टिल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मम्मी—पापा पीछे पीछे दूसरी बाइक पर थे
मृतक लकी के मामा अरविन्द की बाइक के पीछे पीछे उसके पापा गणेश और मा उर्मिला भी थी। हादसे के बाद सभी को लेकर नजदीकी राम सागर मिश्र हास्प्टिल जाया गया ।लेकिन वहां पर डॉक्टर ने लकी को मृत घोषित कर दिया। मुंडन कार्यक्रम की खुशियों का शोर एकदम से चीख और रोने की आवाजों मे बदल गया। मां उर्मिला,नानी इंद्रानी मामा अरविन्द बहिन काजल सभी पछाड खाकर गिर गए। राम सागर मिश्र हास्पिटल के परिसर में रोने और चिल्लाने की आवाजें ही आ रही थी।
चिनहट लौलाई घर लौट रहा था परिवार
नरहरपुर सैरपुर निवासी अरविन्द ने बताया कि ,उनकी बहन उर्मिला की ससुराल चिनहट लौलाई में है। जहां से बहनोई गणेश के साथ पूरा परिवार लकी को लेकर उसकी मौसी के घर मुडन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शनिवार को घर के लिए लौट रहा था।मामा का दुलारा भांजा पापा गणेश की बाइक पर न बैठकर मामा की बाइक पर नानी इंद्रानी के पीछे बैठ गया।
पुलिस ने रविवार को पोस्टामार्टम के बाद परिजनों को सौपा शव
बीकेटी पुलिस ने शनिवार को भी लकी गौतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद लकी का शव परिजनों को सौप दिया गया। चिनहट के लौलाई स्थित गांव में उसके शव का अतिंम संस्कार कर दिया गया।