बाइक सवार स्टूडेंट ट्रॉली से टकराए,एक की मौत,दूसरा गम्भीर, लखनऊ—दिल्ली हाइवे पर हुआ हादसा
लखनऊ—दिल्ली हाइवे पर बुधवार को बाइक सवार स्टूडेेट टैक्टर—ट्रॉली में पीछे से टकरा गए। इसमें दोनो को राम सागर मिश्र हॉस्प्टिल के एमरजेंसी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने एक स्टूडेंट अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को भी सिर में चोट की वजह से ट्रामा सेंटर रिफर किया गया। जहां पर उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।टैक्टर—ट्रॉली मौके से फरार हो गई।
uttar pradesh
4:54 PM, Aug 13, 2025
Share:


घायल धर्मेन्द्र को एम्बुलेंस में रेफर करते स्वास्थ्य कर्मी और परिजन सौ0 RExभारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ—दिल्ली हाइवे पर बुधवार को बाइक सवार स्टूडेेट टैक्टर—ट्रॉली में पीछे से टकरा गए। इसमें दोनो को राम सागर मिश्र हॉस्प्टिल के एमरजेंसी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने एक स्टूडेंट अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को भी सिर में चोट की वजह से ट्रामा सेंटर रिफर किया गया। जहां पर उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।टैक्टर—ट्रॉली मौके से फरार हो गई।

रामसागर मिश्र हॉस्प्टिल में मौजूद परिजन और स्वास्थ्य कर्मी सौ0 RExभारत
बिना हेलमेट बाइक चलाना,मौत को बुलावा
युवाओं में बाइक चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग न करने की आदत गम्भीर हादसों को अंजाम दे रही है। ऐसे हादसों में मृत्युदर सबसे अधिक होती है। लखनऊ—दिल्ली हाइवे पर बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में स्थित जनता फयूल पम्प के पास बाइक सवार दो स्टूडेंट सामने जा रही ट्रॉली में पीछे से टकरा गए। हादसा इतना भयंकर था कि दोनो स्टूडेंट सड़क पर बिखर गए। गनीमत थी पम्प से डीजल भरवाकर गुजर रही 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने दोनो नजदीकी राम सागर मिश्र हॉस्प्टिल पहुचाया।
बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में पढते है दोनो स्टूडेंट
बाइक सवार दोनो स्टूडेेट बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में पढाई करते है। इसमें अभिषेक धिनोहरी गांव का रहने वाला है।जबकि दूसरा स्टूडेंट सीतापुर जनपद के अटरिया चंदौली का रहने वाला धर्मेन्द्र है। दोनो रिश्तेदार है और बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में स्टूडेंट है। बुधवार को पढाई करने के बाद अटरिया चंदौली जाने के लिए निकले थे।

अभिषेक की मौत के बाद रोते बिलखते मां,भाई और भाभी सौ0 RExभारत
अभिषेक की मां बेहोश,भाई और भाभी रो रोकर बेहाल
राम सागर मिश्र हॉस्प्टिल में डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। कुछ देरबाद जब उसकी मां और परिवारी जन पहुचे तो बेटे का शव देखकर मां तो बेहोश होकर गिर गयी। भाभी और दोनो बडे भाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दोनो भाई मां को सम्भालने...