लखनऊ के गुडम्बा इलाके में मिला लापता आठ वर्षीय वीरू का शव
गुडम्बा थाना क्षेत्र के सादामऊ गांव के पास तालाब की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। यहां कल शाम से लापता छात्र का शव तालाब मे पाया गया है। इस घटना की वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि,कल रात को बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से पुलिस पुलिस बच्चे की खोज मे जुटी हुई थी।
lucknow
12:02 PM, Aug 27, 2025
Share:


आठ वर्षीय लापता छात्र वीरू सौ0 - REx भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ।गुडम्बा थाना क्षेत्र के सादामऊ गांव के पास तालाब की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। यहां कल शाम से लापता छात्र का शव तालाब मे पाया गया है। इस घटना की वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि,कल रात को बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से पुलिस पुलिस बच्चे की खोज मे जुटी हुई थी।
छात्र की मौत के बाद परिजनो को रो—रोकर हाल बेहाल
बच्चे की पहचान 8 वर्षीय वीरू के रूप में हुई है। जो कल शाम से गायब हो गया था।वीरू की मौत के बाद उसके परिवार के लोगो की हालत बहुत ही खराब हो गई है। सभी परिजनो की आंखो से आंसू से बहना बंद ही नही हो रहे है। खासतौस पर वीरू के माता — पिता की तो सारी दुनिया एक ही पल में उजाड गई। जिसका बेटे की मौत हो गई हो,तो उसके माता—पिता के ऊपर क्या बीती होगी। सोच के भी दिल रो पडता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि,कल शाम को 8 वर्षीय वीरू की लापता होने की खबर उसके परिजनो ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस उसकी खोज कर रही थी। खोज के ही दौरान वीरू का शव संदिग्ध परिस्थितियों तालाब के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव की जांच करके उसको पोस्टमार्टम के भेजा। बच्चे की इस तरह हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि,उसकी हत्या की गई है। बच्चे के शरीर पर काफी ज्यादा चोट कं निशान हैं। जिस किसी ने उसके शव को देखा उसने यही कहा कि,किस जानवर ने एक आठ साल के मासूम बच्चे की इतनी बहरेमी से हत्या की है। उसका दिल पसीजा नही जब वो एक मासूम को मौत के घाट उतार रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।