निगोहां के रामदासपुर में ट्रैक्टर चालक की हत्या, झील किनारे पानी मे औंधे मुंह पाया गया शव
निगोहां के रामदासपुर गांव में मछली पकड़ने गए एक ट्रैक्टर चालक का शव झील किनारे पानी मे औंधे मुंह पड़ा पाया गया है। मृतक के नाक से खून बह रहा था। परिजनो को जब सूचना मिली तब वो घटनास्थल पर पहुंचे। फिर परिजनो ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजनों ने मृतक की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता ने पड़ोसी गांव के एक ही परिवार के चार भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी है।
lucknow
1:20 PM, Sep 3, 2025
Share:


रामदासपुर गांव में ट्रैक्टर चालक का शव झील किनारे पानी मे औंधे मुंह बरामद सौ 0 REx भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ।निगोहां के रामदासपुर गांव में मछली पकड़ने गए एक ट्रैक्टर चालक का शव झील किनारे पानी मे औंधे मुंह पड़ा पाया गया है। मृतक के नाक से खून बह रहा था। परिजनो को जब सूचना मिली तब वो घटनास्थल पर पहुंचे। फिर परिजनो ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजनों ने मृतक की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता ने पड़ोसी गांव के एक ही परिवार के चार भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी है।
परिजनो ने जतासई हत्या की आशंका
मृतक के पिता ने बताया कि,उनका बेटा 21 वर्षीय अमृतलाल ट्रैक्टर चालक है। जो मंगलवार दोपहर जाल लेकर पास के गांव रामदासपुर स्तिथ झील पर मछली पकड़ने गया था। लेकिन देर शाम तक वापस घर नही लौटा। तो परिजन खोज करते हुए झील किनारे पहुचें। तो बेटे का शव झील किनारे पानी मे औंधे मुंह पड़ा मिला।मृतक के नाक से खून बह रहा था।जिसके बाद परिजनों ने शव को बाहर निकाला। जिसके बाद घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई।
झील किनारे पानी मे औंधे मुंह पड़ा मिला शव
पुलिस ने बताया कि, कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि,निगोहां के रामदासपुर गांव में मछली पकड़ने गए ट्रैक्टर चालक अमृतलाल का शव झील किनारे पानी मे औंधे मुंह पड़ा मिला पाया गया है। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच — पडताल करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
चार भाइयों पर पिता ने लगाया हत्या का आरोप
पिता गुरुप्रसाद ने पड़ोसी गांव नंदौली के एक ही परिवार के चार भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि,एक दिन पहले ही नंदौली गांव के कुछ कहारों से मछली पकड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसमें उसके भाई को धमकी दी गई थी।कि, अगर मछली पकड़ने आओगे तो अच्छा नही होगा। जिसको लेकर पिता से पुलिस को तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है। मृतक की शादी नही हुई थी। अविवाहित है। वो चार भाई थे।जिसमें अन्य भाई धंर्मेन्द्र, महेंद्र,अरविंद मजदूरी करते हैं। मौत की सूचना पाकर मां राजकुमारी का रो — रो बुरा हाल हो गया है।