वीडियोहोम
Advertisement
मनोरंजन/न्यूज़/bollywood actor dharmendra singh deol s condition critical admitted to breach candy hospital in mumbai

बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल की हालत नाजुक, मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

फिल्मो की दुनिया में फैंस के दिलो मे छाप छोडने वाने अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि,अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के चलते मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनेता हैं। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और उन्हें "ही-मैन" के रूप में जाना जाता है।

mumbai

4:23 PM, Nov 10, 2025

Share:

 बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल की हालत नाजुक, मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती
logo

PHOTO BY - ( MEDIA GROUP )

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। मुंबई। फिल्मो की दुनिया में फैंस के दिलो मे छाप छोडने वाने अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि,अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के चलते मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनेता हैं। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और उन्हें "ही-मैन" के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएँ निभाईं और 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए गए। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण 2012 से भी सम्मानित किया गया है।

डाक्टरो के द्वारा कोशिश पूरी मगर हालत बनी हुई नाजुक

मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल का डाक्टरो के द्वारा इलाज किया जा रहा है। सूत्रो के अनुसार मालूम हुआ है कि, फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट से ब्रीथ दिलाई जा रही है। उनकी हालत को देखते हुए डाक्टरो के द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि,उनकी हालत मेे सुधार लाया जा सके। लेकिन अभी उनकी हाल बहुत ही नाजुक बनी हुई। बता दे कि, अभिनेता धर्मेंद्र के दो विवाह हुए थे। प्रकाश कौर और हेमा मालिनी से जिनसे उनके कुल छह बच्चे हैं। सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता, अजेता, ईशा देओल और अहाना देओल। प्रकाश कौर से उन्हें दो बेटे सनी और बॉबी, और दो बेटियाँ विजेता और अजेता हैं। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। उनकी हालत को लेकर पूरे परिवार मे मातम छाया हुआ है।

अनोखे किरदार से जनता के बने लोकप्रिय

अभिनेता धर्मेंद्र को जनता के द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है क्योंकि,धर्मेंद्र सिर्फ एक एक्शन हीरो ही नहीं थे। बल्कि रोमांस और कॉमेडी में भी बहुत अच्छे किरदार निभाने वाले एक अभिनेता थे। उनकी सादगी और अभिनय के प्रति समर्पण ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। सबसे आर्कर्षित बात तो यह है कि,अभिनेता धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी वे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" जैसी फिल्मों में सक्रिय रूप से काम किया था।जिसको जनता के द्वारा बहुत ही सराहना गया।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.