भू माफियाओं की साजिश का शिकार हुए अभय सिंह , फंदे से लटक कर दी जान...वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड
बीकेटी थाना क्षेत्र के ग्राम मामपुर से एक खबर समाने आई हैं। यहां पर भू माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की साजिश का शिकार हुए मामपुर निवासी अभय सिंह ने फंदे से लटककर अपनी जान दी है। इस घटना को लेकर चारो ओर बवाल हो रखा हैं। कानून प्रशासन पर भी लोगो के द्वारा काफी ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं।
UTTAR PRADESH
6:43 AM, Jul 29, 2025
Share:


अभय सिंह ने फंदे से लटक कर दी जान फोटो सौ —( फेसबुक)
उत्तर प्रदेश/लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के ग्राम मामपुर से एक खबर समाने आई हैं। यहां पर भू माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की साजिश का शिकार हुए मामपुर निवासी अभय सिंह ने फंदे से लटककर अपनी जान दी है। इसके पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में कई गंभीर आरोप लगाए है। इस घटना को लेकर चारो ओर बवाल हो रखा हैं। कानून प्रशासन पर भी लोगो के द्वारा काफी ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर किया वायरल
मामपुर निवासी अभय सिंह ने खुदखुशी करने से पहले वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। मृतक ने मरने से पहले वीडियो में बताया कि,उसकी मौत के जिम्मेदार मामपुर निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ गोली को बताया हैं। इस मामले में परिजनो द्वारा काफी ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है।
अन्याय के खिलाफ परिजनो ने किया प्रर्दशन
अभय सिंह की मौत के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे है। उनका आरोप है कि,पुलिस आरोपियो के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही नही कर रही हैं। इसी बात से नाराज होकर परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए धरना प्रर्दशन कर रहे है।
आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
मृतक के परिवारजन ऋषि सिंह उर्फ विवेक सिंह,विशाल आदि शव को रास्ते में रोककर धरना प्रर्दशन कर रहे हैं। पुलिस ने शव का अंतिम सस्कार कराने की बहुत कोशिश की मगर परिजनो के द्वारा बहुत ही आक्रोश जताया गया है। पुलिस ने बिगडते हालतो को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया हैं।बीबीडी पुलिस ने परिजनों को रास्ते में ही रोक।घंटों की मान मनोवर के बाद परिजन गांव में अंतिम संस्कार करने को राजी हुए है। पुलिस दोनो आरोपियो की तालाश में जुटी हुई है।
मौका देख जमीन पर शुरू किया निर्माण
मामपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि,आरोपी विशाल सिंह और उनका भाई ऋषि सिंह मिलकर थाना रोड नहर किनारे की उनकी विवादित जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे है । सोमवार को यह निर्माण 112 पुलिस को सूचित कर बंद करवाया गया था। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने फिर से जबरदस्ती निर्माण शुरू कर दिया है । आरोप है कि,दोनो ने मौका देखकर अपना फायदा उठा लिया। इसके पहले बीकेटी थाने पर कई बार शिकायत करके जमीन पर कब्जा का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सके। लेकिन गांव में अभय सिंह के साथ हुई घटना की आड में अपना उल्लू सीधा करने में जुट गए जहां गांव में एक तरफ अभय सिंह का शव पडा है वहीं दूसरी तरफ दोनो भाई मिलकर नगर किनारे की जमीन पर पिलर बनवाने का काम करवा रहे है।