लखनऊ में प्रेम-प्रसंग के बहाने युवती से धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग का मामला, मचा हडकंप
लखनऊ में धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि,प्रेम-प्रसंग के बहाने युवती से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है। कलयुग के युग में इस तरह की घटनाओ का आना,तो जैसे कि,आ ही बात हो गई है। लोगो के बीच बेहद ही आक्रोश दिखाई दे रहा है। समाज के लोगो के द्वारा इन सब मामला को लेकर युवा पीढी क प्रति चिंता व्यक्त की जा रही है।
lucknow
12:43 PM, Nov 21, 2025
Share:


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के बाद भी वसूली जारी सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ में धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि,प्रेम-प्रसंग के बहाने युवती से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है। कलयुग के युग में इस तरह की घटनाओ का आना,तो जैसे कि,आ ही बात हो गई है। लोगो के बीच बेहद ही आक्रोश दिखाई दे रहा है। समाज के लोगो के द्वारा इन सब मामला को लेकर युवा पीढी क प्रति चिंता व्यक्त की जा रही है।
अश्लील वीडियो बनाकर किया गया ब्लैकमेलिंग
पीडिता का आरोप है कि,युवके द्वारा उसको प्यार के जाल में फंसाया गया और उसके साथ जबरदस्ती से शारीरिक शोषण किया गया है। इतना ही नही बल्कि,आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर जबरन संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया।शादी के बाद भी आरोपी की तरफ से लगातार 5 से 10 लाख रुपए की मांग की जा रही थी।पीड़िता ने गुहार लगाई है कि, धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन की साजिश का सच सामने आना चाहिए।
पुलिस मामले की जांच जुटी
सूत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि,महिला वकील ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।पुलिस ने इस मामले की जांच की जा रही है। यह मामला गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम' के तहत दर्ज किए गए कई मामलों में से एक है। जिसको लेकर हंगामा मचा हुआ है। ऐसी घटनाओ को लेकर धर्मिक विवाद भी तेजी से हो रहे है। लोगो के बीच कई प्रकार की बाते हो रही है।

