Banner
Banner
Banner
स्वास्थ्य/न्यूज़/cleanliness is being flouted in lucknow mayor s orders ineffective

लखनऊ में स्वच्छता की उडाई जा रही धज्जियां, मेयर के आदेश बेअसर

लखनऊ में स्वच्छता अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। शहर के कई इलाके कूड़े के ढेर में तब्दील होते जा रहे हैं। जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर हो गया है। बताया जा रहा है कि, अयोध्या दास प्रथम वार्ड के अंतर्गत आने वाले खदरा रामलीला मैदान रोड पर गंदगी का आलम यह है कि, लोगों को आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

lucknow

12:57 PM, Oct 18, 2025

Share:

 लखनऊ में स्वच्छता की उडाई जा रही धज्जियां, मेयर के आदेश बेअसर
logo

लखनऊ में स्वच्छता की उडाई जा रही धज्जियां सौ0 REx भारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ में स्वच्छता अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। शहर के कई इलाके कूड़े के ढेर में तब्दील होते जा रहे हैं। जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर हो गया है। बताया जा रहा है कि, अयोध्या दास प्रथम वार्ड के अंतर्गत आने वाले खदरा रामलीला मैदान रोड पर गंदगी का आलम यह है कि, लोगों को आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदारो के द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है। जिससे लोगो को बहुत ही ज्यादा पेरशानी हो रही है।

सड़क किनारे कूड़े के ढेर की छवि

​चिंताजनक बात यह है कि, यह स्थिति तब है जब लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि? नगर निगम के अधिकारी मेयर के आदेशों को लगातार अनदेखा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

कई बार शिकायत पत्र देने के बाद भी नही हुूई कार्यवाही

स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सड़कों पर फैली गंदगी न केवल बदबू और बीमारियों को न्योता दे रही है, बल्कि यह शहर की छवि पर भी एक बदनुमा दाग है। निवासियों का कहना है कि , अगर जल्द ही नगर निगम ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.