Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/council demands to start the promotion process in irrigation department for one and a half years 20250718 592

सिंचाई विभाग में डेढ साल से ठप पदोन्नति प्रक्रिया को शुरु करने की परिषद ने उठाई मांग

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र के महासचिव अतुल मिश्रा ने मुख्य सचिव को पत्र देकर बताया कि सिंचाई विभाग में कार्यरत जिलेदार की पदोन्नति उप राजस्व अधिकारी के पद पर होनी है। सिचाई विभाग द्वारा शासन से मांगी गई सभी सूचनाओं को शामिल कर फरवरी 2024 में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

UTTAR PRADESH

2:46 PM, Jul 18, 2025

Share:

सिंचाई विभाग में डेढ साल से ठप पदोन्नति प्रक्रिया को शुरु करने की परिषद ने उठाई मांग
logo

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र के महासचिव अतुल मिश्रा सौ0 RExभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र के महासचिव अतुल मिश्रा ने मुख्य सचिव को पत्र देकर बताया कि सिंचाई विभाग में कार्यरत जिलेदार की पदोन्नति उप राजस्व अधिकारी के पद पर होनी है। सिचाई विभाग द्वारा शासन से मांगी गई सभी सूचनाओं को शामिल कर फरवरी 2024 में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

सिंचाई विभाग में ठप है डेढ साल से पदोन्निति प्रक्रिया

उन्होने कहा है कि,यह अत्यन्त खेद का विषय है कि,मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव द्वारा समस्त विभागों को कई बार शासनादेश के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि,अधिकारियों /कर्मचारियों की पदोन्नति समय पर की जाये। परन्तु सिंचाई विभाग उ0प्र0 शासन आदेशों को अनदेखी कर पदोन्नति की प्रक्रिया को पिछले डेढ साल लटकाए हुए है। इसकी वजह से विभाग के कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड रहा है। जो कर्मचारी सेवानिवृत हो रहे है सबसे बुरा प्रभाव उनकी पेंशन पर पड रहा है।

समय से निर्णय न लेने पर हो सकता है टकराव

परिषद के महासचिव अतुल मिश्रा ने मुख्य सचिव से पदोन्नति प्रक्रिया पर समय से निर्णय लेने की मांग उठाई है। उन्होने कहा है कि,विभागीय कर्मचारियों की मेहनत और उनके हित को भी देखा जाना अवश्यक है। जिससे टकराव की स्थिति न बने और कार्य बिना किसी रुकावट के चलता रहे।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.