चरही में गोवंश को सूखा भूसा खाते देश पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह हुए नाराज
प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह गौआश्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण के लिए लखनऊ के बख्शी का तालाब विकास खंड पहुंचे। यहा पर उन्होने बृहस्पतिवार सुबह साढे दस बजे विकास खंड क्षेत्र की इंदारा गौआश्रय केन्द्र की स्थिति देखी। गौआश्रय केन्द्र के अन्दर गन्दगी और कमजोर गोवंशों की स्थिति को देखकर नाराज हुए। गौआश्रय केन्द्र के जिला नोडल अधिकारी को तलब किया लेकिन वह नदारद मिले। प्रधान प्रतिनिध
lucknow
7:35 PM, Sep 4, 2025
Share:


महिंगवा गौ आश्रय स्थल पर अव्यवस्था को देखकर सचिव शैलेन्द्र वर्मा पर नाराज हुए मंत्री धर्मपाल सिंह सौ0 RExभारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह गौआश्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण के लिए लखनऊ के बख्शी का तालाब विकास खंड पहुंचे। यहा पर उन्होने बृहस्पतिवार सुबह साढे दस बजे विकास खंड क्षेत्र की इंदारा गौआश्रय केन्द्र की स्थिति देखी। गौआश्रय केन्द्र के अन्दर गन्दगी और कमजोर गोवंशों की स्थिति को देखकर नाराज हुए। गौआश्रय केन्द्र के जिला नोडल अधिकारी को तलब किया लेकिन वह नदारद मिले। प्रधान प्रतिनिधि इंदारा अमित गुप्ता को गौशाला की साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। सचिव ब्रजेश कुमार यादव की लापरवाही से वह बेहद नाराज दिखे।

चरही में गोवंश को सूखा भूसा और उसी में खडे होकर खा रहे गोवंश,अव्यवस्था देखकर मंत्री जी हुए नाराज सौ0 RExभारत
महिंगवा गौआश्रय केन्द्र के अंदर चरही में सूखा भूसा खा रहे गोवंश
महिंगवा गौआश्रय केन्द्र की हालत तो इंदारा से भी बदतर दिखी। यहां पर मंत्री जी को गोवंश चरही में सूखा भूसा खाते हुए दिख गए। उसमें न हरा चारा और ना ही स्लाइज न गया। सवाल पर सचिव सचिव शैलेन्द्र वर्मा सही जवाब नदी दे पाए। केवल इतना कहा कि सप्लाई समय से नही मिल सकी है। जहां एक तरफ पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह महिंगवा गौशाला का औचक निरीक्षक कर रहे थे वहीं पर एक शेड के नीचे कुछ पशुपालक एक मरे गोवंश पर तिरपाल डालकर उसे मंत्री जी की नजरों से बचाने का भी प्रयास कर रहे थे। लेकिन मंत्री जी ने गायों को केला गुण खिलाया और गौआश्रय केन्द्र की लापरवाही पर अधिकारियों चेतावनी देते हुए विकास खंड कार्यालय पर गौआश्रय केन्द्रों पर समीक्षा बैठक करने चले गए।

औचक निरीक्षक के दौरान एक गोवंश के शव को मंत्री से छिपाने के लिए तिरपाल से ढका सौ0 RExभारत
महिंगवा प्रधान पिछले चार साल से बेंच रहे गौआश्रय केन्द्र का गोबर
महिंगवा की महिला प्रधान के प्रतिनिधि उनके बेटे ही प्रधानी का संचालन करते है। गौआश्रय केन्द्र पर जितना गोबर होता है उन्होने पशुधन मंत्री से कहा कि वह अपने खेतों में डाल देते है। जबकि उसकी बिक्री करके पैसा पंचायत खाते में जमा होगा।जबकि हकीकत यह है कि,सचिव शैलेन्द्र वर्मा और प्रधान प्रतिनिधि गोबर बेचकर पैसे का बंदरबांट करते है।गौआश्रय केन्द्र पर हरा चारा काटने की मशीन तो है लेकिन हरा चारा नही है। यह सब जानते हुए भी सचिव और अधिकारी खामोश है।