अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद,लखनऊ के मोहनलालगंज की घटना
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सडक किनारे पाया गया है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग महिना का शव लोगो के द्वारा देखा गया जिसके बाद लोगो के द्वारा इस तरह शव मिलने की सूचना को स्थानीय पुलिस को दी गई।घटना को लेकर लोगो ने बताया है कि, बुजुर्ग के साथ एक युवक मौजूद था लेकिन बुजुर्ग की मौत के बाद वह गायब हो गया।
lucknow
11:59 AM, Dec 9, 2025
Share:


अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद सौ0 RExpressभारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सडक किनारे पाया गया है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग महिना का शव लोगो के द्वारा देखा गया जिसके बाद लोगो के द्वारा इस तरह शव मिलने की सूचना को स्थानीय पुलिस को दी गई।घटना को लेकर लोगो ने बताया है कि, बुजुर्ग के साथ एक युवक मौजूद था लेकिन बुजुर्ग की मौत के बाद वह गायब हो गया।
लोगो के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना
पुलिस के मुतबिक,मोहनलालगंज मे मोहनलालगंज- गोसाईगंज मार्ग के किनारे सत्तर वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव पडा होने की सूचना पुलिस को लोगो के द्वारा दी गई थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग महिला के शव व उसके पास मिले झोले की तलाशी ली। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। इसके अलावा,शव की जांच में कोई भी चोट के निशान नही पाए गए है। लोगो के द्वारा इस तरह की घटना को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे है। जिसकी वजह से हडकंप मचा हुआ है।
पुलिस जांच में जुटी
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक संभवत इस मामले को लेकर अनुमान लगाया है कि,हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत हुई होगी। जिससे युवक भयभीत होकर मौके से फरार हो गया होगा। पुलिस ने आसपास के लोगो से अज्ञात बुजुर्ग महिल की पहचान करने की कोशिश की मगर कोई भी सफलता नही हुई। जिसके बाद पुलिस कई इलाको में महिला के बारे में जानकारी साझा कर रही है। ताकि,अज्ञात बुजुर्ग महिला की पहचान की जा सके। लेकिन अभी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

