अज्ञात युवक का शव बरामद, लखनऊ के काकोरी इलाके की घटना
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,रविवार की शाम को आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा की सर्विस रोड के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगो के बीच इस तरह युवक का शव मिलने के बाद से डर का माहौल हो गया है। जिससे इस मामले को लेकर तेजी से चर्चा बनी हुई है।
lucknow
7:05 PM, Dec 28, 2025
Share:


अज्ञात युवक का शव बरामद सौ0 भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,रविवार की शाम को आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा की सर्विस रोड के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगो के बीच इस तरह युवक का शव मिलने के बाद से डर का माहौल हो गया है। जिससे इस मामले को लेकर तेजी से चर्चा बनी हुई है।
लोगो के बीच मचा हडकंप
बताया जा रहा है कि,स्थानीय लोगो ने जब एक अज्ञात युवक का शव इस तरह पडा हुआ देखा तब उनके पैरो के नीचे से जमीन हट गई। शव मिलने को लेकर लोगो के बीच हडकंप मच गया। जिसको लेकर 112 पर कॉल करके स्थानीय पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर मौजूद हुई।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया है कि,अज्ञात युवक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगो के से युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई भी साबूत हाथ नही लगा है। जिससे युवक की पहचान की जा सके। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच जारी है।

