वीडियोहोम
Advertisement
क्राइम/न्यूज़/illegal recovery in the name of recovery in dubagga area of lucknow

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में रिकवरी के नाम पर अवैध वसूली

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में रिकवरी के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, रिकवरी करने वाले कुछ युवक खातों में भुगतान लेने के नाम पर आम नागरिकों से जबरन धन उगाही कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगो के बीच बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है।

lucknow

6:41 PM, Dec 28, 2025

Share:

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में रिकवरी के नाम पर अवैध वसूली
logo

SKETCH BY- GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में रिकवरी के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, रिकवरी करने वाले कुछ युवक खातों में भुगतान लेने के नाम पर आम नागरिकों से जबरन धन उगाही कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगो के बीच बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है।

जबरदस्ती की जा रही वसूली

बताया जा रहा है, जहां ₹8,500 की ऑनलाइन रिकवरी दबाव बनाकर जबरन वसूल की गई। जानकारी के मुताबिक संबंधित वाहन हनुमान सिंह के नाम पर पंजीकृत है।जबकि वाहन चला रहे सुमित सिंह को रोककर रिकवरी के नाम पर मानसिक दबाव बनाया गया और ऑनलाइन माध्यम से राशि वसूल ली गई।

पुलिस क्यों बनी हुई अंजान

सूत्रों का कहना है कि, दुबग्गा थाना क्षेत्र में रिकवरी के नाम पर यह गोरखधंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस अब तक मूकदर्शक बनी हुई है। इससे अवैध वसूली करने वालों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

कब कानून प्रशासन करेंगे कार्यवाही

बताया जा रहा है कि, यह वसूली एसएएच एसोसिएट दुबग्गा के हेड अक्की मिश्रा के कर्म चारियों द्वारा की गई है। जिनकी भूमिका अब संदेह के घेरे में है।अब बड़ा सवाल यह उठता है कि,आखिर कब तक होगी ऐसे अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई और कब जागेगा पुलिस प्रशासन।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.