दरियापुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्श,दोनो पक्षों से एक महिला सहित पांच घायल
लखनऊ महिंगवा इलाके में शनिवार को दरियापुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्श हुआ। इसमें पथराव के बाद एक दूसरे पर दोनो ने धारदार हाथियारों से हमला किया। इस हमले में दोनो पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष से लेखपाल संतोष सिंह उनका बेटा आर्यन सिंह और दूसरे पक्ष से आशा सिंह ,सचिन सिंह और अरुन सिंह को गम्भीर चोट आयी है। दोनो को राम सागर मिश्र हॉसिप्टल से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है।
UTTAR PRADESH
9:44 AM, Aug 2, 2025
Share:


धारदार हाथियारों के हमले में घायल एक पक्ष सौ0 RExभारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ महिंगवा इलाके में शनिवार को दरियापुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्श हुआ। इसमें पथराव के बाद एक दूसरे पर दोनो ने धारदार हाथियारों से हमला किया। इस हमले में दोनो पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष से लेखपाल संतोष सिंह उनका बेटा आर्यन सिंह और दूसरे पक्ष से आशा सिंह ,सचिन सिंह और अरुन सिंह को गम्भीर चोट आयी है। दोनो को राम सागर मिश्र हॉसिप्टल से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है।
पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट
दोनो पक्षा खानदानी बताए जा रहे है। इससे पहले भी लगभग डेढ साल हो चुके है। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। जिसमें दोनो पक्षों से कई लोग घायल हुए थे। उसकी पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर दोनो पक्षा आमने सामने आ गए। जिसमें पथराव के बाद धारदार हाथियारों से हमला किया गया है।
आरोपियो के खिलाफ होगी सख्ती
बीकेटी थाना प्रभारी ने बताया कि,इस मामले को लेकर जांच की जा रही है कि,आखिर किन लोगो के द्वारा लेखपाल संतोष सिंह पर हमला किया हैं। जल्द से जल्द आरोपियो को पकड कर जेल भेजा जाएगा और जो आरोपियो ने लेखपाल संतोष सिंह जानलेवा हमला किया है। उसकी सजा भी दी जाएगी।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया हॉसिप्टल,दो ट्रामा रेफर
प्रभारी निरीक्षक महिंगवा राम कुमार गुप्ता ने बताया कि,पांच घायलों को बीकेटी इलाज के लिए भेजा गया है। जिसमें से आशा और अरुन को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। उनके सिर पर काफी चोट बतायी जा रहा है। राम सागर मिश्र हॉसिप्टल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।
एसीपी बीकेटी जांच के लिए मौके पर पहुंचे
लेखपाल पर हमले की सूचना मिलने पर एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट घटना स्थल दरियापुर पहुचे। जहां पर उन्होने मारपीट स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने लोगों से बातचीत किया है। उन्होने बताया कि पुलिस दोनो की शिकायत पर जांच कर रही है।