“दीपोत्सव-2025 आस्था और नवाचार का अद्भुत संगम होना चाहिये।”-पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में अयोध्या में दीपोत्सव आयोजन 2025 की तैयारियों पर समीक्षा किया है।इस बार भी सरकार दुनिया को भारतीय संस्कृति की भव्यता,आस्था तथा प्राचीनता के साथ आधुनिक तकनीकी समन्वय अनुभव करायेगी।“दीपोत्सव-2025 आस्था और नवाचार का अद्भुत संगम होना चाहिये।” इस बार का ग्रीन आतिशबाज़ी शो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया
lucknow
7:02 PM, Sep 16, 2025
Share:


दीपोत्सव कार्यक्रम 2025 की समीक्षा करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम सौ0 पर्यटन विभाग
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में अयोध्या में दीपोत्सव आयोजन 2025 की तैयारियों पर समीक्षा किया है।इस बार भी सरकार दुनिया को भारतीय संस्कृति की भव्यता,आस्था तथा प्राचीनता के साथ आधुनिक तकनीकी समन्वय अनुभव करायेगी।“दीपोत्सव-2025 आस्था और नवाचार का अद्भुत संगम होना चाहिये।” इस बार का ग्रीन आतिशबाज़ी शो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया जा रहा है,जो पर्यावरण के अनुकूल होगा और आसमान को रंगों की ऐसी छटा से सजाएगा जिसे दुनिया लंबे समय तक याद रखेगी।
सजी धजी अयोध्या के वासी राधव का करेंगे स्वागत
पूरे शहर की सजावट और रोशनी को भी अगले स्तर तक ले जाया जा रहा है। सड़कों, घाटों और धरोहर स्थलों को रामायण की जीवंत झलकियों में बदल दिया जाएगा, ताकि हर आगंतुक को लगे मानो वे स्वयं श्री राम की कथा का हिस्सा हो। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण होगा 1100 ड्रोन का शो,जो रामायण के प्रसंगों को आसमान में जीवंत करेगा और रचनात्मकता व तकनीक से प्रेरित नए भारत की छवि प्रस्तुत करेगा।
दीपोत्सव के केंद्र में जलाए जाएंगे 26 लाख से अधिक दीपक
अबकी बार दीपावली पर नया विश्व रिकॉर्ड बनेगा और श्रद्धालुओं व आगंतुकों को अविस्मरणीय दृश्य मिलेगा। शोभायात्रा सांस्कृतिक एकता का प्रतीक होगी। इसके लिए हर राज्य के कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। कम से कम 21 झांकियाँ निकाली जाएंगी, जिनमें 7 झांकियाँ रामायण के सात कांडों पर आधारित होंगी और संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की जाएंगी। छह राज्यों की झांकियाँ पहले ही तय हो चुकी हैं और और अधिक झांकियाँ जोड़े जाने की प्रक्रिया जारी है। रामकथा पार्क में भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहे।
भरत मिलाप के साथ राममंदिर की यात्रा को लाइप स्क्रीन पर
प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बैठक में पर्यटन मंत्री जानकारी दी कि,आगंतुकों की सुविधा से जुड़ी तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भरतमिलाप की झलक पेश की जाएगी और विजुअल शोकेस में राम मंदिर की यात्रा, नींव से लेकर आज तक, साथ ही अयोध्या के नए हवाई अड्डे जैसे विकास कार्य भी दिखाए जाएंगे। पूरे शहर में बड़े लाइव स्क्रीन लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा लोग कार्यक्रम देख सकें।