देव की होने जा रही दूसरी शादी,क्या देव बचा पाएगा अपना प्यार,सीरियल वसुधा
वसुधा सीरियल मे देव और वसुधा की प्यार की कहानी मे एक अनोखा मोड आयी हुआ है। जहां पर देव और वसुधा शादी जैसे पवित्र बंधंन मेे पहले ही बंध चुके है लेकिन एक तरह देव की मां चंद्रिका अपनी पसद की लडका नंदनी से देव की शादी करवा रही है। वही दूसरी ओर आया हुआ एक नया दुश्मन अपनी बहन की शादी देव से कराने के लिए वसुधा के पिता हनुमंत को कैद करके बैठा हुआ है।
lcuknow
3:14 PM, Nov 20, 2025
Share:


PHOTO BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश। वसुधा सीरियल मे देव और वसुधा की प्यार की कहानी मे एक अनोखा मोड आयी हुआ है। जहां पर देव और वसुधा शादी जैसे पवित्र बंधंन मेे पहले ही बंध चुके है लेकिन एक तरह देव की मां चंद्रिका अपनी पसद की लडका नंदनी से देव की शादी करवा रही है। वही दूसरी ओर आया हुआ एक नया दुश्मन अपनी बहन की शादी देव से कराने के लिए वसुधा के पिता हनुमंत को कैद करके बैठा हुआ है। जिसको लेकर देव और वसुधा बहुत ही मुश्किलो से गुजार रहे है। इन दोनो को कुछ समझ नही आ रहा है कि,वो किससे अपने प्यार के लिए लडाई करे। दुश्मनो की कोई कमी नही है। देव के पीछे दो लडकियां शादी करने के लिए पडी हुई है यह बात जानते हुए भी की देव की शादी वसुधा से हो चुकी है और वो पहले से ही किसी ओर का पति है। लेकिन दोनो पर देव के प्यार का भूत सवार हो चुका है। उन दोनो को बस देव से ही शादी करनी है।
चंद्रिका को छोडकर सबको सच्चाई है मालूम
वसुधा अपने पति की जान बचाने के लिए मजबूरी मे शादी के बीच कुछ नही कर पा रही है। देव भी हनुमंत की जान बचाने के लिए सबकुछ कर रहा होता है। जिससे इन दोनो की शादी पर खतरा दिखाई दे रहा है। वसुधा और देव की शादी की बात देव के घर मे सबको मालूम है। लेकिन बस चंद्रिका को ही नही मालूम है। तभी और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है। देव वसुधा के साथ अपनी शादी को बचाने के लिए हर एक कोशिश कर रहा है। लेकिन वो हर बार वो असफल हो जाता है। वसुधा देव से अपने दिल से बहुत ही ज्यादा प्यार करती है। लेकिन चंद्रिका की खुशी और अपने पिता की जान बचाने के लिए वो देव की शादी रोकने के लिए कुछ भी नही कर पा रही है। वसुधा तो बस दुश्मन जैसा कह रहा है वैसे ही कर रही है। वसुधा को इस समय बस अपने पिता की जान बचानी है उसके लिए चाहे वो चंद्रिका की नजरो मे चाहे जितनी भी गिर जाए और वो सबकी नफरत की आग मे जाले। वैसा हो भी रहा है। वसुधा से वो सबकुछ कराया गया,जिससे चंद्रिका को वसुधा से नफरत हो जाए और वो वसुधा को चौहान घर से निकालकर बाहर भागा दे।
आवी की कोशिश हुई बर्बाद
देव का भाई आवी देव और वसुधा की शादी को बचाने के लिए हर एक कोशिश करता है। आवी जान — बूझकर दुश्मन को भडकता है ताकि,वो लोग उसे भी वसुधा के पिता के साथ कैद कर दे। उसके बाद देव को किसी का डर नही बचे। जिसके बाद देव और वसुधा अपनी शादी की बात को चंद्रिका से कह सके। लेकिन ऐसा होना बहुत ही मुश्किल होता है। आवी जब हनुमंत को छुडाकर ले जा रहा होता है। तभी वहां पर गुंडे आ जाते है और उनको पकडने की कोशिश करने लगते है। आवी बहुत ही कोशिश करता है लेकिल आवी अकेला न कितनो से लडता वो अखिरी मे कमजोर पड जाता हैै। अब देखने वाली बात तो यह होगी कि,क्या आवी मौके पर देव की शादी से पहले पहुंच जाता है या फि देव की शादी किसी और से हो जाएगी। फिर देव और वसुधा के बीच का रिश्ता हमेशा —हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

