देव ने वसुधा को खुले आसमान के नीचे किया प्रपोज,वसुधा ने भी कबुली अपने दिल की बात,सीरियल वसुधा
वसुधा सीरियल मेें इस समय एक प्यारा — सा मोड आ गया है। वसुधा और देव की लवस्टोरी के बीच सारी दूरिया खत्म हो गयी है। इन दोनो के बीच अब कोई दीवार नही आ सकती है। जनता के द्वारा देव और वसुधा के किरदार बहुत ही पसंद किया जा रहा है। वसुधा के किरदार ने खासतौर पर लोगो को अपनी ओर आकर्षित किया है। वसुधा के किरदार को देखकर गांव की लडकियो में अब आगे बढने की क्षमता आई है।
lucknow
8:00 PM, Sep 8, 2025
Share:


SKETCH BY-GOOGLE
उत्तर प्रदेश। वसुधा सीरियल मेें इस समय एक प्यारा — सा मोड आ गया है। वसुधा और देव की लवस्टोरी के बीच सारी दूरिया खत्म हो गयी है। इन दोनो के बीच अब कोई दीवार नही आ सकती है। जनता के द्वारा देव और वसुधा के किरदार बहुत ही पसंद किया जा रहा है। वसुधा के किरदार ने खासतौर पर लोगो को अपनी ओर आकर्षित किया है। वसुधा के किरदार को देखकर गांव की लडकियो में अब आगे बढने की क्षमता आई है। वसुधा हर एक छोटे से गांव की बेटी के लिए प्रेरणा बन चुकी है। जो अपने घरो से बाहर निकलकर कुछ बडा करना तो चाहती है। लेकिन अपनी हैसियत को देखकर अपने सपनो के साथ समझौता करके रूक जाती है। लेकिन अब वसुधा की कहानी को देखकर हर घर की बेटी अपने सपनो को पुरा करने के लिए लडती है और अपने सपनो को पूरा करने की चाहत रखती है।
यह एक सीरियल ही नही बल्कि एक समाज की विचारधारना है
वसुधा सीरियल 16 सितंबर 2024 को जी टीवी पर शुरू किया गया था।.यह अरविंद बब्बल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित धारावाहिक है और वसुधा का किरदार निभा रही प्रिया ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। 'वसुधा सीरियल में फिक्शन शो को एक स्व-निर्मित व्यवसायी चंद्रिका और एक भोली ग्रामीण लड़की वसुंधरा के विपरीत दुनियाओं और विचारधाराओं के टकराव पर आधारित होने के कारण बनाया गया था। जिसका उद्देश्य पहचान, व्यक्तिगत विकास और सामाजिक-आर्थिक तनाव के विषयों की पड़ताल करना था। यह शो दर्शकों को दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच की गतिशीलता दिखाता है। जहाँ वसुंधरा चंद्रिका की दुनिया में स्वीकृति और अपनी जगह पाने की कोशिश करती है। जिसमे वसुधा कामयाब भी होती है। वसुधा अपनी सच्चाई इमादारी के साथ सबका दिल जीत कर सबके दिलो मे अपनी जगहा बना लेती है।
चंद्रिका देव की पत्नी के रूप में वसुधा को नही करना चाहती स्वीकार
वसुधा और देव की बढती नज़दीकी को देखकर चंद्रिका को अच्छा नही लगता है। वो देव की शादी एक पढी — लिखी और बडे घर की लडकी के साथ कराना चाहती है। ऐसा नही है कि,चंद्रिका वसुधा को पसुद नही करती है। वो वसुधा को अपने घर की बेटी के रूप में घर के सदस्य के रूप में स्वीकार कर सकती है। लेकिन वो वसुधा को अपनी बहू के रूप में कभी भी नही अपनाना नही चाहती है। क्योकि,वसुधा ने चाहे चौहान घर के लिए कुछ भी किया हो लेकिन वसुधा तो एक नौकरानी ही है। जिसकी वजह से चंद्रिका देव की पत्नी के रूप में वसुधा को कभी नही अपनाएगी। देव सोचते है कि,जब वो वसुधा से प्यार का इजहार कर देगा और वसुधा के दिल की बात को जान लेगा। तब वो अपनी को सबकुछ बता देगा। लेकिन देव को अंदाजा ही है। जिस दिन देव अपनी मां को बताएगा कि,वो वसुधा से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। तब क्या होगा।
देव ने वसुधा से किया प्यार का इजहार
देव ने आवी औ उसकी पत्नी के साथ मिलकर वसुधा को प्रपोज करने की योजना बनाई थी। जिसको लेकर आवी और उसकी पत्नी वसुधा को एक अच्छी — सी ड्रेस देते है और कहते है कि,वसुधा तुम्हारा देव के साथ एक सूट है। जिसके लिए तुम्हे जाना है। जिस पर वसुधा ड्रेस को देखकर बहुत ही खुश हो जाती है। वसुधा तैयार होकर देव के पास जाती है। जहां पर देव वसुधार का बहुत ही देर से वेट कर रहा होता है। वसुधा जब वहां पर पहुंचती है तब वसुधा को वहां पर बहुत ही अच्छा लगता है। वसुधा देव से कहती है कि,यह सब कितना सुदंर है। सब लोग कहा पर जो लोग हमारा सूट करने वाले है। तब देव कहता है आज कोई नही हम तुम है बस। जिसके बाद देव वसुधा के साथ सारी पुरानी बातो को कहने लगता है। जिस पर वसुधा भावुक हो जाती है। वसुधा कहती है कि,मैंने तो कभी नही सोच था कि,एक मामूली लडकी इतनी बडे घर पर आएगी और देव जैसे पढे लिए लडके की दोस्त बनेगी। इन दोनो के बीच हो ही रही होती है। तभी देव नीचे बैठकर खुले आसमान के नीचे वसुधा से अपने प्यार का इजहार करता है। वुसधा भी उसका हां बोल देती है लेकिन कुछ देर बाद वसुधा को अपने पिता की बात याद आ जाती है।
वसुधा दवे को अपने उसके बीच के अंतर को दिलाती है याद
वसुधा कुछ देर बाद देव से कहती है कि, यह सब एक सपना है बस जो कि,एक पल में टूट जाएगा। वसुधा जाने लगती है तभी देव कहता है कि,क्या हुआ वुसधा अभी तो तुम ने मेरे साथ रहने का वादा किया है। अब तुम इस तरह मुझे छोडकर क्यो जा रही है। वसुधा कहती है कि,आप आसमन मैं जमीन हूं। मैं एक अनपढ लडकी हूं। जो कि,आपके घर पर बस एक नौकर हू और आप मेरे मालिक है। हमारे बीच प्यार का रिश्ता कैसे हो सकता है। समाज मुझ पर आरोप लगाएगा कि,एक नौकरानी ने अपने मालिक को पैसो के लालच में फंसा लिया। जिस पर देव वसुधा को समझाता है कि,मैने तुम से प्यार किया और यह सब कुछ नही होगा।वसुधा देव की बात को मान जाती है। अब देखने वाली बात होने वाली है कि,आगे क्या देव और वसुधा एक होगे या फिर किसी कारण से अलग हो जाएंगे।
NOTE - देव और वसुधा के बारे में अगर आप भी देखना चाहते हैं तो जुड़े रहिए RExpress भारत के साथ

