Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/do not make pressure on consumers for papers 20250719 596

उपभोक्ताओं पर कागजात के लिए दबाव न बनाएं लेसा कर्मी - डॉ0 आशीष कुमार गोयल

लखनऊ। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल ने कहा है कि,बिजली सम्बंधी कार्यो के लिए उपभोक्ताओं को कागज के नाम पर परेशान न किया जाए। उन्होने कहा है कि अगर उपभोक्ता कार्य के दौरान कागजात नही ला पाया तो यह अनिवार्य नही होगा। वह कुछ समय बाद भी दे सकता है।

UTTAR PRADESH

12:50 PM, Jul 19, 2025

Share:

उपभोक्ताओं पर कागजात के लिए दबाव न बनाएं  लेसा कर्मी - डॉ0 आशीष कुमार गोयल
logo

उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सौ0 RExभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल ने कहा है कि,बिजली सम्बंधी कार्यो के लिए उपभोक्ताओं को कागज के नाम पर परेशान न किया जाए। उन्होने कहा है कि अगर उपभोक्ता कार्य के दौरान कागजात नही ला पाया तो यह अनिवार्य नही होगा। वह कुछ समय बाद भी दे सकता है।

इन कार्यो के लिए न बनाए कागजात का दबाव

शनिवार को उन्होने निगम की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। चेन्ज ऑफ टाइटिल के अतिरिक्त किसी भी सेवा जैसे बिल संसोधन, मीटर परिवर्तन, सप्लाई केटेगरी चेन्ज आदि के लिए उपभोक्ताओं से कोई कागज नहीं मांगा जायेगा। इस प्रकार की शिकायतों पर विभागीय अभिलेखों से निस्तारण कराया जायेगा।

विभागीय समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों से पूँछा कि उपभोक्ता से अनावश्यक क्यों विभिन्न कागज मांगे जाते हैं यह तो विभाग की जिम्मेदारी है कि वह कनेक्शन से सम्बन्धित अभिलेख खुद भी सुरक्षित रखे।

कनेक्शन लेने के बाद सारे डाक्यूमेंट सुरछित रखेंगे अधिकारी

उन्होने अधिकारियों से कहा है कि,बिजली उपभोक्ता से सम्बंधित उसके सभी कागजात फाइल में सुरछित रखना विभाग की​ जिम्मेदारी है। कनेक्शन में नाम परिवर्तन पर फिर से कागजात उपभोक्ता से नही अधिकारी फाइल से निकाले। भविष्य में उपभोक्ता से कोई कागज न मांगा जाये।कहीं से इस तरह की शिकायते नहीं आनी चाहिए।बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष ने कहाकि निगम की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि,उपभोक्ता की सभी समस्यायें आसानी से हल हों।इसके लिये उसे कम से कम प्रयास करना पड़े। उन्होंने कहाकि अधिकारी 1912 पर आने वाली समस्याओं की रेग्यूलर मानीटरिंग करें जिससे कोई शिकायत पेंडिंग न रहे।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.