Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/dowry greedy killed daughter in law ruby devi in chinhat area

चिनहट क्षेत्र में दहेज के लोभियों ने बहू रूबी देवी को उतारा मौत के घाट

लखनऊ के इलाके चिनहट क्षेत्र में दहेज़ के चलते एक बहू को अपनी जान से हाथ धोना पडा है। यहां पर बहू रूबी देवी पर उसके ससुराल वाले बहुत ​दिनो से उस पर दहेज को लेकर बहुत ही ज्यादा दबाव डाल रहे थे। लगातार प्रताड़ना के बाद आखिरकार दहेज़ लोभियों ने उसकी जान ले ली। इस मामले ने पूरे इलाके में हडकंप मचाकर रख दिया है। रूबी देवी की मौत को लेकर लोागे के द्वारा खूब बावल किया जा रहा है।

uttar pradesh

1:32 PM, Aug 17, 2025

Share:

चिनहट क्षेत्र में दहेज के लोभियों ने बहू रूबी देवी को उतारा मौत के घाट
logo

SKETCH BY - GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के इलाके चिनहट क्षेत्र में दहेज़ के चलते एक बहू को अपनी जान से हाथ धोना पडा है। यहां पर बहू रूबी देवी पर उसके ससुराल वाले बहुत ​दिनो से उस पर दहेज को लेकर बहुत ही ज्यादा दबाव डाल रहे थे। लगातार प्रताड़ना के बाद आखिरकार दहेज़ लोभियों ने उसकी जान ले ली। इस मामले ने पूरे इलाके में हडकंप मचाकर रख दिया है। रूबी देवी की मौत को लेकर लोागे के द्वारा खूब बावल किया जा रहा है। खास तौर पर जब दहेज की वजह से किसी महिला की मौत होती है। तो यह मामला घर का नही पूरी देश की बेटियो का हो जाता हैं।

मायके वालों ने ससुराल वालो पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के मायके वालों ने बताया कि,रूबी देवी को उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर बहुत ही मारते — पीटते और उसको बहुत ही परेशान करते थे। परिजनो का आरोप है कि,पति अजय उसके भाई संजय व उनके माता पिता ने रूबी को जान से मार दिया है।मृतका के मायके वालों ने कानून से न्याय की गुहार लगाई है और सख्त से सख्त कार्यवाही करने की अपील भी की हैं। क्याकि,दहेज के लालची लोगो के द्वारा रूबी देवी की तो जान चली गई हैं। मगर आगे किसी बहू की दहेज की वजह से जान न जाए। देशभर में न जाने कितने घरो में दहेज की वजह से बहू पर कितना अत्याचार किया जाता हैं। उसको इतना परेशान करते है कि,कई बार बहू खुदखुशी जैसे कदम उठा लेती हैं। कुछ को तो ससुराल वाले ही मौत के घाट उतार देते हैं।

पुलिस जांच में जुटी हुई,सबसे कर रही है पूछताछ

पुलिस ने बताया कि,कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि,चिनहट क्षेत्र में दहेज की वजह रूबी देवी को उसके ससुराल वालो के द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया हैै। जानकारी विवाहिता पर ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज़ के लिए दबाव बना रहा था।लेकिन दहेज न मिलने की वजह से उसको मार दिया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर मौजूद हुई और मृतका के मायके वालों की शिकायत पर जांच में जुट गई। पुलिस इस मामले को लेकर एक्शन में आई हुई है। वो हर एक पहलु को खोज रही है। ताकि,रूबी देवी के आरोपी को सजा दी जा सके।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.