सीतापुर हाइवे पर खड़े लोडर में घुसा ई रिक्शा, पांच सवारियां घायल,लखनऊ के बीकेटी में हुआ हादसा
लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में सीतापुर हाइवे पर नंदना के पास लखनऊ से बीकेटी लौट रहा ई रिक्शा हाइवे किनारे खड़े लोडर में घुस गया। इस हादसे में ई रिक्शा सवार पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया । जहां पर उनका इलाज जारी है।
UTTAR PRADESH
8:33 AM, Jul 17, 2025
Share:


खड़े लोडर में पीछे से घुसा ई रिक्शा,पांच गंभीर सौ० REx भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में सीतापुर हाइवे पर नंदना के पास लखनऊ से बीकेटी लौट रहा ई रिक्शा हाइवे किनारे खड़े लोडर में घुस गया। इस हादसे में ई रिक्शा सवार पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया । जहां पर उनका इलाज जारी है।
गाना बदलने के दौरान हुआ हादसा
ई रिक्शा सवार कृष्णा ने बताया कि, चालक गाना बदलने के लिए म्यूजिक सिस्टम में लगा हुआ था। लोडर हाइवे किनारे खड़ा था। कब ई रिक्शा लोडर के नीचे घुस गया पता ही नहीं चला। वह चालक के बराबर बैठा हुआ था और बीकेटी से विकास नगर जा रहा था। जब लोडर के नीचे वह ई रिक्शा में फंसा था तो ऐसा लग रहा था कि जैसे अब दम निकला। लेकिन ईश्वर ने बचा लिया ।
हाइवे किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों का सबब
इसी रिक्शा पर सवार गोंडा की रहने वाली जूली ने बताया कि वह पीछे बैठी थी। चालक बहुत तेज रफ्तार से चला रहा था। कई बार उसको म्यूजिक सिस्टम धीमा करने और स्पीड स्लो के लिए और सवारियों ने बोला लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार न था। केवल अपनी मनमानी कर रहा था ,आखिरकार यह हादसा हो गया और पांच लोग घायल हो गए।