लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में किसान ने किया सुसाइड,परिजनो के बीच हडकंप
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में किसान के द्वारा फंसी लगाकर सुसाइड करने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि, किसान शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर से अलग बने अर्धनिर्मित मकान पर सोने गए थे। जिसके बाद शनिवार सुबह लगभग 7 बजे पत्नी रामरती ने जब घर का दरवाजा खोलने लगी,तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद था।आवाज देने पर कोई आहट नही मिली,तो पड़ोसियों को आवाज लगाई
lucknow
2:49 PM, Dec 20, 2025
Share:


SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में किसान के द्वारा फंसी लगाकर सुसाइड करने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि, किसान शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर से अलग बने अर्धनिर्मित मकान पर सोने गए थे। जिसके बाद शनिवार सुबह लगभग 7 बजे पत्नी रामरती ने जब घर का दरवाजा खोलने लगी,तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद था।आवाज देने पर कोई आहट नही मिली,तो पड़ोसियों को आवाज लगाई,और सीढ़ी लगाकर घर के अंदर जाकर देखा तो प्रकाश का शव छप्पर में लगे बांस से गमछे के सहारे फंदे से लटकता देखा,तो दंग रह गई।
परिजनो को लगा झटका
मृतक की पहचान 52 वर्षीय प्रकाश दयालपुर का मजरा भीमनगर निवासी के रूप में सामने आयी है। सूत्रो के अनुसार,किसान नशे का आदी था।मृतक की पत्नी रामरती ने बताया कि ,बड़े बेटे सुनील कुमार की शादी हो चुकी है,और दो बेटे है 25 वर्षीय सुभाष व 21 वर्षीय विकास और 18 वर्षीय बेटी शालू है जो कि, अभी अविवाहित हैं। किसान की मौत को लेकर पूरे परिवार में हंगामा मचा हुआ है। परिजनो का रो—रोकर बुरा हाल हो गया है। किसान के द्वारा सुसाइड करने की बात ने पूरे परिवार को तोडकर रख दिया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि,उनको सूचना मिली कि,एक किसान ने फांसी लगाई है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हुई। पुलिस ने फांसी के फंदे से लटक रहे किसान को नीचे उतारा और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नही लगाया है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।

