कार और लकड़ी लदे पिकअप डाला के बीच भीषण टक्कर,चार घायल,दो गंभीर, लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र की घटना
लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र मे शक्रवार की सुबह करीब तीन बजे आलम नगर पुल पर कार और पिकअप डाला में भीषण टक्कर होने की घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,तेज़ रफ्तार कार और लकड़ी लदे पिकअप डाला में जोर दार भिड़ंत हो गई। जिसको लेकर कार सवार बैठे चार लोगों में दो लोग घायल हो गए है। वही दूसरी ओर कार में पीछे बैठा युवक और यवुती के गंभारी रूप से घायल होने की बात सामने आई है।
lucknow
1:10 PM, Nov 14, 2025
Share:


कार और लकड़ी लदे पिकअप डाला के बीच भीषण टक्कर सौ 0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र मे शक्रवार की सुबह करीब तीन बजे आलम नगर पुल पर कार और पिकअप डाला में भीषण टक्कर होने की घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,तेज़ रफ्तार कार और लकड़ी लदे पिकअप डाला में जोर दार भिड़ंत हो गई। जिसको लेकर कार सवार बैठे चार लोगों में दो लोग घायल हो गए है। वही दूसरी ओर कार में पीछे बैठा युवक और यवुती के गंभारी रूप से घायल होने की बात सामने आई है। हादसा को लेकर चोरो ओर लोगो का लंबा जाम लगा हुआ। रहगीरो के द्वारा यातायात व्यवस्था पर कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे है।
यातायात व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवाल
लगातार क्षेत्र में हो रहे हादसो को लेकर लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा आक्रोश देखने को मिला है। लोगो का आरोप है कि,यातायात व्यवस्था की लापरचवाही की वजह से लोगो के साथ आए दिन हादसे होते ही रहते है। लेकिन यातायात प्रशासन के जिम्मेदारो को कोई फर्क नही पडता है । प्रशासन को लोगो के द्वारा कई बार शिकायत पत्र भी भेजा गया है कि,सडको पर बडे वाहनो के दौडने की वजह से ज्यादातार हादसे होते है। लेकिन फिर भी जिम्मेदारो मौन बनकर बैठे हुए है। उनको केिसी की जान जाने से क्या ही फर्क पडैगा।
हादसे मे कई लोगो हुए घायल
बताया जा रहा है कि,हादसे मे घायल की हालत बहुत ही बुरी हो गई थी। जिसको लेकर घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां पर डाक्टरो के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डाक्टरो का कहना है कि,सभी लोगो को गंभीर चोटे आई है खासतौर पर कार के पीछे बैठे युवक और युवती की हालत को बहुत ही नाजुे बताया जा रहा है। डाक्टरो के द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि,सभी घायलो का सही ढंग से उपचार किया जा सके और वो सभी जल्दी से स्वास्थ होकर अपने घर जा सके।
दोनों वाहनों को पुलिस लाई थाने
पुलिस ने बताया कि,घटनास्थल पर उपस्थिति रहगीरो के द्वारा 112 पर कॉल करके पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि,हादसे मे कार मे सवार लोगो को गंभीर रूप से चोटे आई है। तो पुलिस ने पहले घायलो को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भिजवाया और उसक बाद पुलिस ने रहगीरो के द्वारा हादसे को लेकर जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान पुलिस को सारी घटना की जानकरी प्राप्त हो गई। जिसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को थाने मे ले आई और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

