वीडियोहोम
Advertisement
बड़ी खबर/न्यूज़/fierce fight between two parties over throwing garbage in gudamba area danish killed by shoveling police engaged in investigation

गुडंबा क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर दो पक्षो मे जमकर मारपीट, दानिश की बेलचा मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षो में खूनी खेल खेला गया है। बताया जा रहा है कि,शुकवार की सुबह दो पक्षों की महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ गया कि,दो पक्षो के लोगो के बीच जमकर मारपीट हुई है। दो पक्ष के लोगो एक — दूसरे की जान के दुश्मन हो गए थे। लडाई के दौरान केाई भी कुछ सनने को तैयार ही नही था। दोनो पक्षो के द्वारा जमकर खूनी होली खेली गई है।

lucknow

2:50 PM, Nov 14, 2025

Share:



गुडंबा क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर दो पक्षो मे जमकर  मारपीट, दानिश की बेलचा मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी
logo

कूड़ा फेंकने के विवाद में 22 वर्षीय दानिश की बेलचा मारकर हत्या सौ0 RExpress भारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षो में खूनी खेल खेला गया है। बताया जा रहा है कि,शुकवार की सुबह दो पक्षों की महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ गया कि,दो पक्षो के लोगो के बीच जमकर मारपीट हुई है। दो पक्ष के लोगो एक — दूसरे की जान के दुश्मन हो गए थे। लडाई के दौरान केाई भी कुछ सनने को तैयार ही नही था। दोनो पक्षो के द्वारा जमकर खूनी होली खेली गई है। इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि,22 वर्षीय दानिश की मौत हो गई। जिसके बाद लोगो के द्वारा हंगामा मचाया जा रहा है।

Img

घटनास्थल की जांच पडताल में जुटी हुई पुलिस  सौ0 RExpress भारत     

घर के पास कूड़ा फेंकने से मना करने पर हुई लडाई

बताया जा रहा है कि,दानिश की मां आबिदा के द्वारा घर के पास कूड़ा फेंकने से मना करने पर दूसरे पक्ष के साबिर ने अपने बेटों फारूक, अफसान व पत्नी के साथ मिलकर बेलचा व डंडो से दानिश पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद दानिश की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर हो गई। परिजनो के द्वारा दानिश को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए। लेकिन डाक्टरो के द्वारा उसको वहां पर मृत घोषित कर दिया गया। दानिश की मौत की बात सुनकर पूरे परिवार के लोगो के बीच कोहराम मच गया। परिजनो का रो — रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना को लेकर पूरेे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Img

  दानिश की मौत को लेकर परिवार में छाया मातम   सौ0 RExpress भारत     

दो पक्षो मे जमकर हुई मारपीट

मृतक के भाई वमिश ने बताया है कि,शुक्रवार सुबह 7:00 बजे उनकी मां आबिदा घर के बाहर बैठी हुई थी। उसी समय पड़ोस की रहने वाली साबिर की पत्नी उनके घर के सामने कूड़ा फेंकने आई। तो आबिद ने उसे घरे के बाहर कूड़ा फेंकने के लिए मना​कर दिया। उसके बाद दो महिलाओ के बीच जमकर कहासुनी शुरू हो गई।लडाई की तेजी से आवाज को लेकर साबिर की दोनों बेटियां भी आ गई। लड़ाई झगड़ा बढ़ने पर अंदर से जब दानिश बाहर निकला। तो साबिर उसकी पत्नी दोनों बेटों ने उस पर हमला कर दिया जिसमें दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर बीज बचाओ में आबिद के भी चोट आई। बताया जा रहा है कि,विवाद को रोकने के चक्कर मे उनके दांत टूट गए।

Img

घटना की जानकरी पाकर एसीपी गाज़ीपुर ए विक्रम सिंह व इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद  सौ0 RExpress भारत   

एसीपी गाज़ीपुर ए विक्रम सिंह व इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि,आरोपी पक्ष के द्वारा दानिश पर जानलेवा हमला करने बाद जब दानिश बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए। लोगो के द्वारा जब पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद एसीपी गाज़ीपुर ए विक्रम सिंह व इंस्पेक्टर मौके पर पहुचे। वहां पर पहुंचकर उन्होने जांच पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पूरे मामला का संज्ञान लिया गया। उसके बाद दानिश की मौत के जिम्मेदार आरोपियो की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।

Img

मृतक के भाई वमिश पूरे परिवार के साथ रोते हुए सौ0 RExpress भारत

पत्नी की उजड गई दुनिया

पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि,मृतक दानिश दूध बेचने का का करता था। वही विपक्ष भी दूध बेचने का काम करता था।दानिश की तीन माह पूर्व विवाह हुआ था। जब यही घटना हुई तब मृतक की पत्नी रुकसाना अपने मायके में थी। लेकिन जब पत्नी ने दानिश की मौत की खबर सुनी तब उसकी तो सारी दुनिया ​ही खत्म हो गई। अभी तो उसके हाथो की मेंहदी भी नही छूटी होगी। पत्नी का रो — रोकर बहुत ही बुरा हाल हो गया है। इस घटना ने लोगो के बीच बवाल मचा रखा है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.