गाजियाबाद की साहिबाबाद मंडी में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप...एक गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद में बदमशो को किसी का भी खौफ नही बचा है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही और उनकी ढील की वजह से वहां के लोगो की जान पर बनी हुई हैं। मगर इस बात को लेकर कोई भी कार्यवाही नही की जाती है। आखिर कब तक लोगो को बदमाशो की दहशत की वजह से डर के रहना पडेगा। बताया जा रहा है कि,यहां पर साहिबाबाद मंडी में दिनदहाड़े में बदमाशो के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। जिसको लेकर हर ओर दहशत का माहौल हो गया है।
uttar pradesh
1:50 PM, Aug 11, 2025
Share:


गाजियाबाद में साहिबाबाद मंडी में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप सौ0 - REx भारत।
उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में बदमशो को किसी का भी खौफ नही बचा है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही और उनकी ढील की वजह से वहां के लोगो की जान पर बनी हुई हैं। मगर इस बात को लेकर कोई भी कार्यवाही नही की जाती है। आखिर कब तक लोगो को बदमाशो की दहशत की वजह से डर के रहना पडेगा। बताया जा रहा है कि,यहां पर साहिबाबाद मंडी में दिनदहाड़े में बदमाशो के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। जिसको लेकर हर ओर दहशत का माहौल हो गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में हडकंप मचा कर रख दिया है।
व्यापारियों की मीटिंग के दौरान बदमाशो ने चलाई ताबड़तोड़ फायरिंग
साहिबाबाद मंडी में सुबह 11:45 बजे में व्यापारियों की मीटिंग के दौरान बदमाशो के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। जिसको लेकर लोगो के अंदर काफी ज्यादा नारजगी देखने को मिली है। हादसे के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसका इलाज वहां पर डाक्टरो के द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा कि,उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। वो मौत और जिंदगी के बीच में जुझ रहा है। देखने को होगा कि,उसकी जान बचेगी या फिर उसकी मौत हो जाएंगी।
मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
घटनास्थल पर उपस्थित लोगो ने बताया कि,व्यापारियों की मीटिंग चल रही थी। तभी उसी बीच में बदमाशो ने पहले कुर्सियां को तोडना चालू कर दिया। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर व्यापारियों के द्वारा मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर काफी ज्यादा सवाल उठाए जा रहे है। उनका का कहना है कि,ऐसी घटनाओ से वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। वही दूसरी ओर इस घटना ने लोगो के अंदर बदमाशो के लिए खौफ को पैदा कर दिया है।
पुलिस बदमाशो की जांच में जुटी
साहिबाबाद पुलिस ने बताया कि,इस घटना को लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बदमाशो के द्वारा जो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है कि,उसका बयान भी लिया जाएगा। पुलिस इस मामले की सख्ती से जांच पडताल कर रही है। बदमाशो की खोजपडताल के लिए पुलिस जुटी हुई। जिन लोगो के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। उनको इसकी कडी से कडी सजा दी जाएंगी।