यूपी में महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर,इतिहास रचा
गाजियाबाद में पहली बार यूपी में महिला पुलिस के द्वारा एनकाउंटर किया गया है। आज तक यूपी में महिला पुलिस के द्वारा किसी भी बदमाशा का एनकाउंटर नही हुआ था। लेकिन अब यह भी एक इतिहास की तरह हो गया है। क्योकि,यूपी मे महिला पुलिस के द्वारा पहली बार एनकाउंटर किया गया है। बताया जा रहा है कि, चोर वाहन चोरी करके भाग रहा था। तभी महिला पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया।लेकिन शातिर चोर बहुत ही तेज था।
lucknow
4:24 PM, Sep 23, 2025
Share:


यूपी में महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर, रचा इतिहास सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।गाजियाबाद में पहली बार यूपी में महिला पुलिस के द्वारा एनकाउंटर किया गया है। आज तक यूपी में महिला पुलिस के द्वारा किसी भी बदमाशा का एनकाउंटर नही हुआ था। लेकिन अब यह भी एक इतिहास की तरह हो गया है। क्योकि,यूपी मे महिला पुलिस के द्वारा पहली बार एनकाउंटर किया गया है। बताया जा रहा है कि, चोर वाहन चोरी करके भाग रहा था। तभी महिला पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया।लेकिन शातिर चोर बहुत ही तेज था। चोर भागने की तैयारी करके पहले से रखा हुआ था। मगर महिला पुलिस ने बहादुरी को दिखाते हुए चोर का पीछे किया और जब चोर लगभग भाग ही चुका था। तब महिला पुलिस ने चोर के पैर में गोली मार दी। ताकि,चोर भाग न पाए और पकडा जाए। वही हुआ भी महिला पुलिस ने अपनी होशियारी के साथ शतिर चोर को पकडा लिया। लोगो के दिलो को जीतने वाली बात तो यह है कि,महिला पुलिस और चोर की मुठभेड में कोई भी पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था। लेकिन महिला पुलिस ने बिना किसी डर के अपने फर्ज को निभाया। जिसकी लोगो के द्वारा बहुत ही तरीफ की जा रही है। चोर को गोली लगने के बाद महिला पुलिस ने अपनी इंसानियत को भी रखा। चोर को सहारा देते हुए उसको अस्तपताल में इलाज के लिए भेजा। ताकि,उसका डाक्टारो के द्वारा सही तरीके से उपचार किया जा सके।