शुक्रवार व्रत से आपकी लाइफ में आएंगी खुशियां,देवी लक्ष्मी और मां संतोषी की बरसेगी कृपा
लोगो के द्वारा शुक्रवार के दिन व्रत रखा जाता है।शुक्रवार का व्रत मुख्य रूप से देवी संतोषी और देवी लक्ष्मी के लिए किया जाता है। लेकिन बहुत सारे लोगो को पता ही नही होता है कि,शुक्रवार को व्रत क्यो रखा जाता है और क्या फल मिलता है।इस व्रत के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और स्वच्छ वस्त्र पहनना अनिवार्य होता है। देवी की पूजा करे और उन्हें गुड़-चना और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। व्रत कथा सुनें और शाम को
lucknow
1:12 PM, Oct 17, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लोगो के द्वारा शुक्रवार के दिन व्रत रखा जाता है।शुक्रवार का व्रत मुख्य रूप से देवी संतोषी और देवी लक्ष्मी के लिए किया जाता है। लेकिन बहुत सारे लोगो को पता ही नही होता है कि,शुक्रवार को व्रत क्यो रखा जाता है और क्या फल मिलता है।इस व्रत के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और स्वच्छ वस्त्र पहनना अनिवार्य होता है। देवी की पूजा करे और उन्हें गुड़-चना और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। व्रत कथा सुनें और शाम को फल या खीर जैसे सात्विक भोजन करें।
क्यो रखा जाता है यह व्रत
शुक्रवार का व्रत मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और संतोषी माता का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत धन, वैभव, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। ज्योतिषीय रूप से, यह व्रत शुक्र ग्रह को मजबूत करने और उसके दोषों को दूर करने के लिए भी रखा जाता है, जो भौतिक सुख, प्रेम और सौंदर्य का कारक है।
कुछ खास नियमो को पालन करना होता है अनिवार्य
शुक्रवार के व्रत के नियमों के अनुसार, खट्टी चीजें और तामसिक भोजन जैसे — मांसाहार से परहेज करना चाहिए। घर को साफ रखना चाहिए और किसी से लड़ाई-झगड़ा या अपमान नहीं करना चाहिए। पूजा में सफेद या लाल वस्त्र पहनने चाहिए और संतोषी माता या मां लक्ष्मी को गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।
क्या मिलता है आपको लाभ
शुक्रवार का व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली आती है, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है, और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। यह व्रत संतोषी माता और देवी लक्ष्मी को समर्पित है, और इसके प्रभाव से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। अविवाहित कन्याओं को सुयोग्य वर मिलता है और छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलती है।