लौकी सिर्फ खाने की चीज नही है जानकर आपको यह बात हैरान कर देगी !
लौकी को घरेलू काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लौकी को खाने मे लोगो के द्वारा पसंद किया जाता है। लौकी केवल स्वाद में ही नही बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। बहुत सारे लोगो को पता ही नही है कि,लौकी का सेवन करने से क्या और फायादा और नुकसान होता हैं। लौकी का प्रयोग खाना बनाने के लिए नही होता है। लौकी को कई प्रकार से प्रयोग किया जाता है।
lucknow
12:59 PM, Sep 8, 2025
Share:


SKETCH BY-GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लौकी को घरेलू काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लौकी को खाने मे लोगो के द्वारा पसंद किया जाता है। लौकी केवल स्वाद में ही नही बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। बहुत सारे लोगो को पता ही नही है कि,लौकी का सेवन करने से क्या और फायादा और नुकसान होता हैं। लौकी का प्रयोग खाना बनाने के लिए नही होता है। लौकी को कई प्रकार से प्रयोग किया जाता है। हम आपको लौकी के लाभ और नुकसान के बारे में सारी जानकारी से अवगत कराएगे। लौकी का महत्व जानने के बाद आपको भी जल्दी से विश्वास नही होगा कि,क्या लौकी भी खाना बनाने के अलावा और भी चीजो के लिए प्रयोग हो सकती है।
किस प्रकार से किया जाता है प्रयोग
लौकी का प्रयोग खाने में सब्ज़ियों, सूप, हलवा, डोसा, कोफ्ते, पराठे, हांडवो और दाल बनाने में किया जाता है। जबकि इसके सख्त छिलके से बर्तन और वाद्य यंत्र भी बनाए जाते हैं। लौकी का जूस और सब्जी स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जात है। इसके अलावा,लौकी त्वचा, हृदय और ब्लड प्रेशर को सुधारने में मदद करती है।
यह सब मिलेगा आपको लाभ
लौकी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और वजन कम होता है। लौकी का सेवने करने से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। क्योकि, लौकी में इसमें फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और खून की कमी को दूर करते हैं। खासकर लौकी का सेवन करने से त्वचा को लाभ मिलता है। इसके अलावा, लौकी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होती है।
क्या हो सकते है नुकसान
लौकी वैसै तो शरीर के लिए फायदेमंद ही सबित होता है। लेकिन लौकी की तासीर ठंडी मानी जाती है। जो कि, सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या को बढ़ा सकती है। कुछ लोगो को लौकी खाने से सांस लेना और भी मुश्किल हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगो को अस्थमा दिक्कत होती है उनको लौकी का सेवन नही करना चहिए। क्योकि,इससे आपकी स्थिति और गंभीर हो सकती है।