अज्ञात वाहन की टक्कर से गोविंद रावत की मौत,लखनऊ के बंथरा इलाके की घटना
।लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत होने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,युवक अपनी पत्नी के लिए खाने लेने के लिए जा रहा था। लेकिन तभी अचानक से एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले ही युवक की मौत हो गयी।
lucknow
6:20 PM, Dec 25, 2025
Share:


अज्ञात वाहन की टक्कर से गोविंद रावत की मौत सौ0 भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत होने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,युवक अपनी पत्नी के लिए खाने लेने के लिए जा रहा था। लेकिन तभी अचानक से एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले ही युवक की मौत हो गयी।
पत्नी के लिए खाने ले जाने के दौरान हादसा
मृतक की पहचान 38 वर्षीय गोविंद रावत के रूप में हुई। भाई राजेंद्र ने बताया कि, उनके भाई गोविंद की पत्नी अंजलि कटी बगिया जुनगंज के बीच एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार को उनको एक बेटी हुई थी। बुधवार रात गोविंद पत्नी के लिए खाना लेने के लिए बंथरा स्थित जनखरा गांव अपनी बहन ईशा के घर गए हुए थे। वह रात में बहन के घर रुक गए थे। फिर गुरूवार की सुबह 9:00 बजे खाना लेकर अस्पताल जाने के लिए वह पैदल घर से दादू पर मोड पर आकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
परिजनो को रो—रोकर बुरा हाल
स्थानीय लोगो के हादसे की सूचना पुलिस को 112 पर कॉल करके दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर मौजूद हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि,युवक की हालत बहुत ही गंभीर है। जिसको लेकर पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल फोन के माध्याम से परिजनो को सूचना दी। पुलिस जब युवक को अस्पताल ले जा रही थी। तभी रास्ते में ही युवक ने दम तोड दिया। युवक की मौत की खबर को सुनकर परिजनो को रो—रोकर बुरा हाल हो गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तालाश में जुटी हुई है। जिसके लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक को पकडने की कोशिश में जुटी हुई।अभी फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर सख्ती से जांच में लगी हुई है।

