लखनऊ से देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी का अटल प्रेरणा का संदेश
लखनऊ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण के साथ ही तीन महापुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की भव्य प्रतिभाओं का अनावरण भी किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उपस्थित रहे।
lucknow
6:31 PM, Dec 25, 2025
Share:


लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर अटल जी को प्रणाम करते प्रधानमंत्री मोदी सौ0 RExpressभारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण के साथ ही तीन महापुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की भव्य प्रतिभाओं का अनावरण भी किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उपस्थित रहे।
भारत माता को पुष्पांजति अर्पित कर मोदी ने लखनऊवासियों का किया अभिवादन
भारत माता की प्रतिमा को पुष्पांजलि देते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सौ0 RExpressभारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुचते ही बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। प्रधानमंत्री ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भाजपा व जनसंघ गलियारे को देखा। भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की वैचारिक और राजनीतिक यात्रा को इस गलियारे में वीडियो और चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
राष्ट्र नायकों को समर्पित गैलरी उनके जीवन और विचारधारा को दर्शाती
तीन महानायकों की प्रतिमाएं,राष्ट्र प्रेरणा स्थल सौ0 RExpressभारत
परिसर में राष्ट्र नायकों को समर्पित एक संग्रहालय का भी निर्माण किया गया है। संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी म्यूरल आर्ट के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की यात्रा को दर्शाया गया है। संग्रहालय के कोर्टयार्ड में राष्ट्रीय भावना की प्रतीक भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। राष्ट्र नायकों को समर्पित गैलरियां उनके जीवन, विचारधारा और संघर्षों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं।संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी म्यूरल आर्ट के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की यात्रा को दर्शाया गया है।
कमल के फूल की आकृति में विकसित किया गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल
प्रेरणा स्थल पर भारत माता की प्रतिमा जहां मोदी पुष्पांजलि दी सौ0 RExpressभारत
लखनऊ के वसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कमल की आकृति में विकसित किया गया है। परिसर में राष्ट्रवाद के शिखर पुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं का निर्माण विश्वविख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस द्वारा किया गया है। प्रतिमाओं को फेसेड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग से आकर्षक रूप दिया गया है।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल है 2लाख लोगों की क्षमता का रैली व 3 लाख की क्षमता वाला एम्फीथिएटर
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पर महा नायकों की गौरव गाथा को बताती गैलरी का उदघाटन करते प्रधानमंत्री मोदी,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,रक्षामंत्री राजानाथ सिंह व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सौ0 RExpressभारत
इसके अलावा राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, मेडिटेशन सेंटर, विपश्यना केंद्र, योग केंद्र, हेलीपैड और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। साथ ही यहां लगभग 2 लाख लोगों की क्षमता वाला विशाल रैली स्थल और 3,000 की क्षमता वाला एम्फीथिएटर भी बनाया गया है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल न केवल ऐतिहासिक स्मृति का केंद्र बताया जा रहा है,बल्कि यहां पर आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रीयता और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार भी इस स्थल के माध्यम से होगा।
डॉ मुखर्जी ने एक निशान और एक प्रधान का उद्घोष स्वतंत्र भारत मे किया — योगी
लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी सौ0 RExpressभारत
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के ही विजन अनुरूप, उन तीन महापुरुषों की विरासत को,जिन्होंने भारत को एक नई दृष्टि दी। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने स्वतंत्र भारत में एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का उद्घोष स्वतंत्र भारत मे किया था, आज उनके सपनों के भारत को हम देखते हैं, तो डॉ.मुखर्जी जी के उन सपनों को साकार होते देख भारतीय प्रफुल्लित दिखाई देता है

