तुलसी के पौधो को क्या आप घर में रोज पूजते है तो आपके लिए जानना जरूरी !
भारत देश में तुलसी के पौधे की बहुत ही मान्यता होती है। कई जगहो पर तुलसी को मां की तरह पूजा जाता है। लोगो के द्वारा तुलसी को एक पवित्र देवी का दर्जा दिया है। पूजा — पाठ की सामग्री में तुलसी का होने बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जिन घरो के बाहर या फिर घर के अंदर तुलसी का पौधा लगा होता है। लोगो के द्वारा सुबह तुसली में जल चढाया जाता है और रीति-रिवाज पूजा करके प्रार्थना की जाती है
uttar pradesh
2:03 PM, Aug 25, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। भारत देश में तुलसी के पौधे की बहुत ही मान्यता होती है। कई जगहो पर तुलसी को मां की तरह पूजा जाता है। लोगो के द्वारा तुलसी को एक पवित्र देवी का दर्जा दिया है। पूजा — पाठ की सामग्री में तुलसी का होने बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जिन घरो के बाहर या फिर घर के अंदर तुलसी का पौधा लगा होता है। लोगो के द्वारा सुबह तुसली में जल चढाया जाता है और रीति-रिवाज पूजा करके प्रार्थना की जाती है।
तुलसी के पौधे को कई जगहो पर देवी के रूप में पूजा जाता
पुराणो के अनुसार बताया जाता है कि,गलत दिश में तुलसी को पौधा लगाने से अशुभ होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे सही दिशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा होती है। तुलसी को हमेशा गमले में लगाना चाहिए । तुलसी के पौधे को देवी की तरह माना जाता है। इसीलिए तुलसी के पौधे के आस -पास जूते-चप्पल या गंदी चीजें नहीं रखनी चाहिए। तुलसी को प्रतिदिन जल चढ़ाना चाहिए और रविवार या एकादशी के दिन उसे छूना या जल चढ़ाना नहीं चाहिए।
तुलसी के पौधे को देवी वृंदा का रूप माना जाता,भगवान विष्णु को प्रिय
कई जगहो पर तुलसी को बहुत ही पूजा जाता है। लोगो की मन्याता होती है कि,तुलसी को पूजने से घर में किसी बुरी शक्ति का वाश नही होता है। घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसके अलावा, तुलसी को धार्मिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य कारणों से पूजते हैं। तुलसी के पौधे को देवी वृंदा का रूप माना जाता है। जो कि, भगवान विष्णु को प्रिय है। तुलसी को घर में रखने से समृद्धि, शांति और सुरक्षा मिलती है। जबकि इसके औषधीय गुणों के कारण यह स्वास्थ्यवर्धक है
तुलसी का सेवन करने से क्या है लाभ और हानि
लोगो के द्वारा तुलसी को केवल पूजा ही नही जाता है। बल्कि लोगो के द्वारा इसका सेवन भी किया जाता है। तुलसी का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है। सर्दी-खांसी से आराम मिलता है। पाचन दुरुस्त होतज्ञ और और तनाव कम होता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन तुलसी का हद से ज्यादा सेवन करना ठीक नही होती है। तुलसी का ज्यादा सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं और एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। वरना लापरवाही आपके स्वास्थ को बिगाड सकती है।