लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में राम भरोसे स्कूल की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकू लाल इंटर कॉलेज की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि,स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य एम.एल. गुप्ता ने आरोप लगाया है कि , वृंदावन ज्वेलर्स के मालिक द्वारा स्कूल की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से खनन कर उसे कब्जाने का प्रयास किया गया है।
lucknow
6:10 PM, Dec 20, 2025
Share:


राम भरोसे स्कूल की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकू लाल इंटर कॉलेज की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि,स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य एम.एल. गुप्ता ने आरोप लगाया है कि , वृंदावन ज्वेलर्स के मालिक द्वारा स्कूल की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से खनन कर उसे कब्जाने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर आधिकारिक शिकायत दर्ज
सूत्रो के अनुसार,पूर्व प्रधानाचार्य ने इस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों ने भी इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।स्कूल के मैनेजर पर भी आरोप है कि, वह नियमों के विरुद्ध जाकर सरकारी स्कूल की भूमि पर कश्मीरी वूलन सेल लगवा रहे हैं, जो सरकारी मानदंडों का उल्लंघन है।
स्थानीय लोगो में भारी आक्रोश
इस मामले को लेकर इलाके के स्थानीय लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। बताया जा रहा है कि, दिसंबर 2021 में भी जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने इस कॉलेज में अवैध निर्माण की जांच की थी। जिसमें पाया गया था कि,कॉलेज की जमीन का आगे का हिस्सा बेच दिया गया था।
प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले की जांच में जुटे
अवैध कब्जे के गंभीर मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके। राज्य सरकार ने 2025 में लखनऊ में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और एंटी-भूमाफिया सेल के माध्यम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब देखने वाली बात तो यह होगी कि,क्या प्रशासन न्याय दिलाएंगा या फिर भू— माफिया का कहर ऐसे ही बरसता रहेगा।

