अमानीगंज में बाघ की दहशत में ग्रमीण रातो को करते रतजगा...वन विभाग ने बाघ की खबर से किया इंकार
बख्शी का तालाब क्षेत्र के अमानीगंज गांव से एक हैरान करने वाली खबर समाने आई हैं। यहां पर खुलेआम बाघ घूम रहा है जिससे लोगो का जीना हराम हो गया। इस तरह की स्थिति में लोगो के बीच डर का माहौल छाया हुआ है। लेकिन वन विभाग की लापरवही की वजह से अभी तक बाघ खुलेआम घुम रहा हैं। जिसकी वजह से लोगो को रात भर जागकर अपने परिवार की सुरक्षा करनी पडती हैं।
UTTAR PRADESH
1:50 PM, Aug 1, 2025
Share:


अमानीगंज में बाघ की दहशत में रतजगा करते ग्रामीण सौ0 — REx भारत।
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र के अमानीगंज गांव से एक हैरान करने वाली खबर समाने आई हैं। यहां पर खुलेआम बाघ घूम रहा है जिससे लोगो का जीना हराम हो गया। इस तरह की स्थिति में लोगो के बीच डर का माहौल छाया हुआ है। लेकिन वन विभाग की लापरवही की वजह से अभी तक बाघ खुलेआम घुम रहा हैं। जिसकी वजह से लोगो को रात भर जागकर अपने परिवार की सुरक्षा करनी पडती हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाघ
गांव के निवासी तजम्मुल कुरेशी ने बताया कि,उनके घर के पीछे यूकेलिप्टस के पेड किसी ने काट दिया था। जिसके बाद उन्होने पेडों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। जिसकी फुटेज में बाघ को देखा गया हैं। जिसके बाद चारो ओर डर का माहौल हैं। दूसरी ओर बताया गया कि,गांव के मिराज व निसार ने कहा कि,उन्होने ने बुधवार को खेत में बाघ को देखा था। इसके अलावा, आरा मशीन के मलिक ने बताया कि,उनके पालतू कुत्ते पर भी बाघ के हमला किया गया।
वन विभाग ने बाघ को बताया बिल्ली
लोगो का आरोप है कि,जब बाघ के खुलेआम घूमने की बात पता चली तब लोगो ने वन विभाग को जानकारी दी। लेकिन वन विभाग ने इस पर कहा — कि,यह बाघ नही बिल्ली हैं। लोगो की जान पर बनी हुई हैं। मगर वन विभाग के आधिकारियो की गैर जिम्मेदारी के कारण लोगो का घर से निकला मुश्किल हो गया।
लोगो की रातो की निंद उडी
गांव में यू खुलेआम बाघ के घूमने की खबर की वजह से परे गांव में हडकंप मचा हुआ हैं। लोगो की रातो की निंद उडी हुई हैं। लोगो ने बताया कि,इस तरह के मौहोल में उनका जीना मुश्किल हो गया। गांव में छोटे—छोटे बच्चे की जान यहां दाव पर लगी हुई हैं। लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई एक्शन नही लिया जा रहा हैं।
डीएफओ शितांशु पांडेय और क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी अनुज प्रताप ने खबर से किया इंकार
डीएफओ शितांशु पांडेय और क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी अनुज प्रताप सिंह का कहना है कि, उन्होने गांव में बाघ होने की कोई भी खबर नही सुनी हैं। इस मामले में इनको किसी भी प्रकार की जानकारी नही मिली हैं। यह सब अपवाह हैं बस और कुछ नही। जिससे लोगो बाघ समझ रहे हैं वो बिल्ली हैं। अगर सच में गांव में बाघ होता तो वन विभाग की टीम पूरी कार्यवाही करती और बाघ को पकडती।

