भीषण शीतलहर को लेकर 12वी तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि,उत्तर प्रदेश के सभी बोर्ड ICSE, CBSE, UP Board के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी, 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
uttar pradesh
4:03 PM, Jan 2, 2026
Share:


PHOTO BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि,उत्तर प्रदेश के सभी बोर्ड ICSE, CBSE, UP Board के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी, 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निर्देश
सभी जनपदों में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि, कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। सभी रैन बसेरों में बिस्तर, हीटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया है। क्योकि,ठंड अपना विकराल रूप दिखा रही है। जो भी ठंड की चपेट में आ रहा है। उसकी हालत बेहद ही खराब हो रही है।
बच्चो को मिली राहत
ठंड की छुट्टियों का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर चमक आ जाती है। यह समय उनके लिए पढ़ाई के तनाव से दूर होकर मौज-मस्ती करने का होता है।स्कूल न होने के कारण बच्चे अपनी नींद पूरी कर सकते हैं और रजाई में देर तक रहने का आनंद ले सकते हैं।गलियों या पार्कों में दोस्तों के साथ क्रिकेट, बैडमिंटन या लुका-छिपी खेलना बच्चों का पसंदीदा काम होता है।कई परिवार इन छुट्टियों में नानी-दादी के घर जाते हैं या किसी नई जगह की यात्रा पर निकलते हैं।

