समय का महत्व क्या होता है यह जानना जरूरी,वरना आप बाद में पछतायेंगे!
समय का महत्व जानना बहुत जरूरी होता है। जो लोग समय को बर्बाद करते है उनको जीवन में कभी भी उनकी मंजिल हासिल नही होती है। क्योकि,उनको लगता है कि,उनके पास पूरा जीवन पडा हैं। कोई भी काम करने को,लेकिन यह वाक्य पूरी तरह से गलत सबित होता है। इसलिए समय किसी के लिए नही रूकता है। वो हमेशा दौडता रहता हैं। जो इसांन अपने समय की कदर नही करता है। उनका सारा जीवन व्यर्थ हो जाता है।
uttar pradesh
5:37 PM, Aug 15, 2025
Share:


SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश। समय का महत्व जानना बहुत जरूरी होता है। जो लोग समय को बर्बाद करते है उनको जीवन में कभी भी उनकी मंजिल हासिल नही होती है। क्योकि,उनको लगता है कि,उनके पास पूरा जीवन पडा हैं। कोई भी काम करने को,लेकिन यह वाक्य पूरी तरह से गलत सबित होता है। इसलिए समय किसी के लिए नही रूकता है। वो हमेशा दौडता रहता हैं। जो इसांन अपने समय की कदर नही करता है। उनका सारा जीवन व्यर्थ हो जाता है। वो हमेशा कल के इंतजार में अपना आज भूल जाता है। जिससे वो अपने साथ दूसरो का भी समय बर्बाद कर देता है।
बच्चे कल — कल करके नही पढते पूरे साल
स्कूल में पढने वाला बच्चा रोज स्कूल जाता है। लेकिन क्या वो रोज मन लगाकर स्कूल में पढता है।क्योकि,उससे लगात है कि,अभी तो पूरा साल पडा हुआ। जब पेपर होगा तब वो एक रात पहले सब कुछ पढलेगा। मगर ऐसा सोचते ही उसका सारा जीवन एक दिन में ही खत्म हो जाता है। जब कोई बच्चा एक वाक्य एक दिन में नही पढ पाता है। तो वो एक साल की पूरी पढाई एक साथ कैसा कर सकता है। लेकिन जब तब उसको यह बात पता चलती है। तब तक बहुत देर हों जाती है। वो अपना समय बर्बाद कर चुका होता है। फिर बाद में सोचता है कि,खास उसने पहले पढाई कर ली होती। तो आज वो भी अच्छे नंबरो से पास हो जाता है। लेकिन बाद मे सोचने का क्या फायदा समय तो भागता ही रहता है। बस हम रूके रहते है।
कलयुग में लोगो की भीड में खुद को सबित करना होता है बडा मुश्किल
लोगो के मन में यही विचार रहता है कि,समय तो बहुत होता है। मगर ऐसा कुछ नही होता है। आज के युग के लोगो के बीच खुद की जगह बानना बहुत ही कठिन काम होता है। आज कल हर जगह पर जॉब के लिउ लोगो की लंबी भीड लगी हुई है। मगर सब को जॉब नही मिलती है। जो व्यक्ति खुद को लोगो के सामने बेहतर सबित कर पाता है। वही जॉब को हासिल कर पाता है। जो इसांन इस बात को समय लेता हैं। वो कभी भी अपने समय को बर्बाद नही करता है। बल्कि वो अपना हर एक पल कडी मेहनत और भविष्य की योजना बनाने की तैयारी में लगता है।
विज्ञापन
कोई किसी का नही होता है सब मतलब के साथी
दुनिया में कोई किसी का नही होता है। जब आपके पास सबकुछ होता है। तब लोग भी आपसे पूछते है कि,क्या आप को किसी चीज की जरूरत है। लेकिन अगर आपके पास कुछ नही होगा। तो लोग आपको देखकर अंदेखा कर देंगे। क्याकि,यह दुनिया मतलब से चलती हैं। यहां पर उसी की इज्जत होती है। जिसके पास कोई हुन्नर या ताकत होती है। जिसके लिए समय को व्यर्थ किया जाता है। बल्कि उसका प्रयोग परिश्रम में लगया जाता है। बहुत सारे लोग अपना समय अनावश्यक चीजो में व्यर्थ करते रहते है। मगर उन्हे पता नही है कि,वो जिनके साथ या फिर जिसके लिए अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। जब उनके पास कुछ नही होगा।तब वो सबसे पहले उनको छोडकर भाग जाएंग।
जो सही मार्ग दिखाएं वो ही सच्चा दोस्त
इसांन को हमेशा यही भ्रम होता है कि,जो उसके दोस्त उसके गलत काम को लेकर उसे कुछ नही कहते है। उसका हमेशा बुरे काम में साथ देते है। वो उसके अपने होता है मगर ऐसा सोचना गलत होता है। जो दोस्त आपके बुरे काम को करने के लिए आपको मना न करके उसी को करने के लिए कहे। जिससे आप बर्बादी के रास्ते पर जा रहे है। वो आपका सबसे बडा दुश्मन होता है। सच्चा दोस्त तो वही होता है। जो गलत को गलत कहे और सही को सही कहता है। क्योकि,अगर आपका कोई दोस्त आपका अच्छा सोचता है। तो वो आपको समय की बर्बादी के लिए मना करेगा। वो आपको सही और गलत में अंतर समझाना जरूरी समझेगा।