गर्म पानी को सही ढंग से पीना जरूरी,वरना सेहत पर पडता है बुरा प्रभाव
एक गिलास गर्म पानी पीने के फायदे बहुत सारे लोगो को पता नही होते है। पानी को पीना सेहत के लिए अच्छा होता हैं। लेकिन गर्म पानी से क्या होता है या तो बहुत सारे लोगो को तो पता नही हैं। आपका जानना जरूरी होता है कि,गर्म पानी को पीने से क्या आप को फायदा होगा या नुकसान। हम आपको पूरी जानकारी देंगे। ताकि,आप की सेहत को कोई नुकसान न हो।
lucknow
6:12 PM, Aug 27, 2025
Share:


SKETCH BY-GOOLGE
उत्तर प्रदेश। एक गिलास गर्म पानी पीने के फायदे बहुत सारे लोगो को पता नही होते है। पानी को पीना सेहत के लिए अच्छा होता हैं। लेकिन गर्म पानी से क्या होता है या तो बहुत सारे लोगो को तो पता नही हैं। आपका जानना जरूरी होता है कि,गर्म पानी को पीने से क्या आप को फायदा होगा या नुकसान। हम आपको पूरी जानकारी देंगे। ताकि,आप की सेहत को कोई नुकसान न हो।
इन हालतो में मिलती है मदद
सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके अलावा,गर्म पानी पीने से रक्त संचार बढ़ता है। कब्ज में राहत मिलती है और तनाव कम हो सकता है। यह सर्दी-जुकाम के लक्षणों को भी शांत करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। जिससे आपको लाभ होता है।
ज्यादा गर्म पानी पीना पड सकता है भारी
लोगो को मालूम नही होता है कि,ज्यादा गर्म पानी पीने से गले और पेट में जलन, डिहाइड्रेशन,शरीर के मिनरल्स की कमी, दांतों और मसूड़े में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंच सकता है और कई अन्य नुकसान हो सकते हैं। खाली पेट गर्म पानी पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है। इस बात को ज्यादा ध्यान दीजिए कि,अगर आप ज्यादा गर्म पानी पीते है तो किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।