कैसरबाग पुलिस टीम ने दो शातिर गांजा तस्कर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की टीम ने दो शातिर गांजा तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के पास से 6 किलो 950 ग्राम और एक ई रिक्शा भी बरामद किया हैं। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने अभियुक्त मैकू सोनकर और नैंसी सोनकर को गिरफ्तार किया है। अब अपराध को रोकने के लिए कानून के द्वारा सख्ती से कदम उठाया जा रहा है।
lucknow
6:14 PM, Sep 17, 2025
Share:


कैसरबाग पुलिस टीम ने दो शातिर गांजा तस्कर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की टीम ने दो शातिर गांजा तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के पास से 6 किलो 950 ग्राम और एक ई रिक्शा भी बरामद किया हैं। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने अभियुक्त मैकू सोनकर और नैंसी सोनकर को गिरफ्तार किया है। अब अपराध को रोकने के लिए कानून के द्वारा सख्ती से कदम उठाया जा रहा है। ताकि,बढते हुए क्राइम को रोका जा सके।
आरोपी के पास से पुलिस के द्वारा किया गया बरामद
पुलिस द्वारा आरोपियो के पास से तलाशी के दौरान 1.750 किलोग्राम, 1.170 किलोग्राम, 1.0 किलोग्राम, 1.575 किलोग्राम, 0.600 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला जिसमें चौथे बंडल से 100 ग्राम मादक पदार्थ अवैध गांजा बरामद किया गया है।
गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
पुलिस ने दोनों तस्करों को सब्जी मण्डी लाटूश रोड के सामने थाना कैसरबाग लखनऊ से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि,गांजा तस्करों को म0उ0नि0 सीमा यादव, उ0नि0 अरविन्द कुमार, उ0नि0 योगेश चन्देल, उ0नि0 विशाल सिंह,उ0नि0 राजेश यादव, हे0का0 अखिलेश कुमार त्रिपाठी, का0 अनुज कुमार, का0 अनीश अहमद,का0 कुलदीप राठौर, का0 अनीश वर्मा, का0 श्यामू, का0 सौरभ कुमार इन सभी पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया ।