काकोरी पुलिस ने अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में काकोरी पुलिस ने अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़किया है। पुलिस ने एक आरोपी दिलीप उर्फ संतू लाल को गिरफ्तार किया है। ग्राम नई बस्ती बहरू में खंडहर में अवैध असलहे बनाए जा रहे थे।पुलिस ने एक देसी तमंच ,दो अर्ध निर्मित तमंचे कई कारतूस कारतूस के खोखे और असलहे बनाने के कई उपकरण बरामद किए है।आरोपी असलहे बनाकर लोगों को बेचने का काम करते थे।
lucknow
5:11 PM, Sep 8, 2025
Share:


काकोरी पुलिस ने अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ सौ 0REx भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में काकोरी पुलिस ने अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़किया है। पुलिस ने एक आरोपी दिलीप उर्फ संतू लाल को गिरफ्तार किया है। ग्राम नई बस्ती बहरू में खंडहर में अवैध असलहे बनाए जा रहे थे।पुलिस ने एक देसी तमंच ,दो अर्ध निर्मित तमंचे कई कारतूस कारतूस के खोखे और असलहे बनाने के कई उपकरण बरामद किए है।आरोपी असलहे बनाकर लोगों को बेचने का काम करते थे। पुलिस ने मामले में पिंटू सहित तीन अन्य लोगों की पहचान की है। बताया जा रहा है कि,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई थी। पूछताछ में खुलासा यह हुआ है कि,असलहे क्राइम की घटनाओं में इस्तेमाल हो रहे थे। डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। एडीसीपी वेस्ट धनंजय सिंह भी मौजूद हुए।