बीकेटी के राम सागर मिश्र चिकित्सालय में घुटना प्रत्यारोणप शुरू,मरीजो को होगा लाभ
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब में स्थिति राम सागर मिश्र चिकित्सालय घुटना प्रत्यारोपण शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को अपर निदेशक लखनऊ मंडल व सिविल अस्पताल के आर्थोपैडिक्स सर्जन डॉ. जीपी गुप्ता ने राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में बुजुर्ग मरीज का घुटना प्रत्यारोपण किया। प्रत्यारोपण के बाद मरीज की तबीयत में सुधार हैं। जिसको लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा हो रही है।
lucknow
5:23 PM, Dec 9, 2025
Share:


राम सागर मिश्र चिकित्सालय में घुटना प्रत्यारोणप शुरू सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब में स्थिति राम सागर मिश्र चिकित्सालय घुटना प्रत्यारोपण शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को अपर निदेशक लखनऊ मंडल व सिविल अस्पताल के आर्थोपैडिक्स सर्जन डॉ. जीपी गुप्ता ने राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में बुजुर्ग मरीज का घुटना प्रत्यारोपण किया। प्रत्यारोपण के बाद मरीज की तबीयत में सुधार हैं। जिसको लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा हो रही है।अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा होने की वजह से मरीजो को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा।
कई अस्पतालो से हार कर पहुंचे राम सागर मिश्र चिकित्सालय
इंटौजा राजापुर गांव निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग के दाहिने घुटने में भीषण दर्द हो रहा था। सूत्रो के अनुसार बुजुर्ग करीग पाचं साल से दर्द के साथ जी रहे थे। जिसकी वजह से बुजुर्ग को चलने-फिरने में बहुत ही ज्यादा दिक्कत हो रही थी। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग की इस हालत को देखते हुए परिवारीजनों ने कई स्थानीय अस्पताल में दिखाया। लेकिन बुजुर्ग को किसी भी अस्पताल से कोई भी लाभ नहीं हुआ। जिसके बाद थकहार कर परिवारीजन मरीज को लेकर 3 दिसंबर को राम सागर मिश्र चिकित्सालय ले गए। जहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने ओपीडी में बुजुर्ग को देखा। जिसके बाद बुजुर्ग की दर्दनाक हालत को लेकर जरूरी जांचें कराई गई। उसके बाद बुजुर्ग की जांच में ऑस्टियो आर्थराइटिस की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्होंने परिवारीजनों को बुजुर्ग के लिए घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी।
बुजुर्ग के दर्द को किया गया खत्म
बताया जा रहा है कि, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार की सलाह को लेकर परिवारीजन घुटना प्रत्यारोपण को राजी हो गए। जिसके बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि, निदेशक लखनऊ मंडल व आर्थोपैडिक्स सर्जन डॉ. जीपी गुप्ता ने बीते दिनों अस्पताल का राउंड लिया। इसी दौरान घुटना प्रत्यारोपण को लेकर चर्चा हुई। डॉ. गुप्ता ने घुटना प्रत्यारोपण की पहल की। मंगलवार को डॉ. जीपी गुप्ता व डॉ. अशोक कुमार ने मिलकर मरीज का घुटना प्रत्यारोपण किया। जिससे बुजुर्ग को दर्दनाक दर्द से राहत मिल गयी है।
अस्पताल में नियमित रूप से घुटना प्रत्यारोपण होंगे।
इस मामले को लेकर डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि, राम सागर मिश्र चिकित्सालय में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण हुआ है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। इससे बीकेटी के आस-पास के मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण के लिए निजी अस्पताल व दूर -दराज के सरकारी अस्पतालों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा। अब अस्पताल में नियमित रूप से घुटना प्रत्यारोपण होंगे। जिससे मरीजो को एक बहुत बडी राहत मिली है।
ऑपरेशन करने वाली टीम के सदस्य
बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. सुशील प्रकाश और डॉ. अशोक कुमार ऑर्थोपेडिक सर्जन और डॉ. यू.एस. लाल, डॉ. सुमित महाजन एनेस्थेटिक एवं ललिता मिश्रा शामिल थे। जिन्होने ने अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ बुजुर्ग का ऑपरेशन किया। जिन्होने ने अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ बुजुर्ग का ऑपरेशन किया। जिसमें यह सब डाक्टर सफल भी होग गए। लोगो के द्वारा इस काम को लेकर बहुत ही ज्यादा तरीफ की जा रही है।

