प्रेम का शाश्वत प्रतीक ताजमहल आखिर क्यो है इतना खास,जनिए !
ताजमहल मुग़ल बादशाह शाहजहां द्वारा आगरा में अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया गया एक सफेद संगमरमर का मकबरा है। जो कि, भारत की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है और यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र का एक हिस्सा है। इसका निर्माण 1632 में शुरू हुआ और 1648 तक पूरा हो गया। ताजमहल सिर्फ एक महल ही नही है। ताजमहल एक प्रेम कहानी का आधार भी है। जिसे देखकर लोग अपने प्यार की याद में खो जाते है।
agara
2:33 PM, Oct 9, 2025
Share:


SKETCH BY - GOOGLE
उत्तर प्रदेश। आगरा। ताजमहल मुग़ल बादशाह शाहजहां द्वारा आगरा में अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया गया एक सफेद संगमरमर का मकबरा है। जो कि, भारत की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है और यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र का एक हिस्सा है। इसका निर्माण 1632 में शुरू हुआ और 1648 तक पूरा हो गया। ताजमहल सिर्फ एक महल ही नही है। ताजमहल एक प्रेम कहानी का आधार भी है। जिसे देखकर लोग अपने प्यार की याद में खो जाते है। ताजमहल एक सच्ची प्रेम कहानी की कहानी को दर्शाता है।
दूर — दूर से लोगो आते है प्रेम की असली मिसाल देखने
विश्व के सात नए अजूबे न्यू सेवन वंडर्स फाउंडेशन द्वारा 2007 में एक सर्वे के माध्यम से चुने गए थे। जिनमें मेक्सिको का चिचेन इत्ज़ा, ब्राज़ील का मसीह उद्धारक, इटली का कोलोसियम, पेरू का माचू पिच्चु, जॉर्डन का पेट्रा, भारत का ताजमहल, और चीन की महान दीवार शमिल है। ताजमहल देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। जिनमें भारतीय और विदेशी दोनों शामिल हैं। ज़्यादातर आगंतुक भारत के विभिन्न हिस्सों से, खासकर दिल्ली और जयपुर से आते हैं।
कुछ खास बाते जो कि,आकर्षण का कारण
ताज महल सफेद संगमरमर का एक मकबरा है जिसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है।इसकी खासियतों में 22 साल में पूरा होना और दिन के अलग-अलग समयों में रंग बदलना जैसे — गुलाबी, सफेद, सुनहरा ,सबसे खास बात तो यह है कि, भूकंप से बचाने के लिए झुकी हुई मीनारें, और 28 तरह के कीमती पत्थर शामिल हैं। जो इसे मुगल वास्तुकला का अद्भुत नमूना बनाते हैं।