बलिया में कोतवाल को ABVP कार्यकर्ताओं से उलझना पड़ा भारी.हटाए गए.. धरना स्थल पर पहुंचे डीएम,एसपी
बलिया से एक बडी खबर समाने आ रही हैं। यहां पर बलिया जिलाधिकारी पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि,शिक्षा के नाम पर छात्रो से वसूली की जा रही हैं।जिसका विरोध करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूलों में फीस को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुँचे थे। मगर इस दौरान कोतवाल द्वारा दूर्यव्वहार करने पर डीएम कार्यालय के सामने लोग धरने पर बैठ गए।
UTTAR PRADESH
8:07 AM, Jul 30, 2025
Share:


ABVP के कार्यकर्ताओं का धरना प्रर्दशन फोटो सौ 0—( मीडिया ग्रुप )
उत्तर प्रदेश। बलिया से एक बडी खबर समाने आ रही हैं। यहां पर बलिया जिलाधिकारी पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि,शिक्षा के नाम पर छात्रो से वसूली की जा रही हैं।जिसका विरोध करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूलों में फीस को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुँचे थे। मगर इस दौरान कोतवाल द्वारा दूर्यव्वहार करने पर डीएम कार्यालय के सामने लोग धरने पर बैठ गए।
एबीवीपी कार्यकर्ता शशिकांत मंगलम के द्वारा दी गई बाइट
एबीवीपी कार्यकर्ता शशिकांत मंगलम ने बताया कि,छात्रो से अवैध वसूली की जा रही हैं। जिसके लिए कई बार विज्ञापन भी सौंपा गया। लेकिन कोई भी कार्यवाही नही हुई। कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में फीस को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुँचे थे। लेकिन वहा पर कोतवाल ने दुर्यव्वहार किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रर्दशन शुरू किया।
डीएम,एसपी धरनास्थल पर मौजूद हुए
धरनास्थल पर डीएम,एसपी धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए पहुंचे मगर कार्यकर्ताओं ने कहा कि, जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी। तब तक उनका धरना प्रर्दशन चलता रहेगा। SHO योगेंद्र सिंह को कार्यकर्ताओं ने हटाने की मांग रखी थी।डीएम ने विवाश होकर कार्यकर्ताओं की मांगो को स्वीकार किया। इसके अलावा, बडी ही मुश्किल से धरना प्रर्दशन खत्म किया गया।