संतुलन बिगड़ने से नवी मंजिल से गिरकर मजूदर की मौत,मडियांव क्षेत्र की घटना
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक मजदूर की नवी मंजिल से गिरकर मौत हो जाने की घटना उजागर हुई है। बताया जा रहै कि, शालीमार गार्डन में निर्माणधीन बिल्डिंग में काफी समय से मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि, मजदूर दोपहर 1:00 बजे नवी मंजिल बाहर का प्लास्टर का काम कर रहा था। काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नवी मंजिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद चोरो ओर हडकंप मच गया।
lucknow
2:49 PM, Nov 18, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक मजदूर की नवी मंजिल से गिरकर मौत हो जाने की घटना उजागर हुई है। बताया जा रहै कि, शालीमार गार्डन में निर्माणधीन बिल्डिंग में काफी समय से मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि, मजदूर दोपहर 1:00 बजे नवी मंजिल बाहर का प्लास्टर का काम कर रहा था। काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नवी मंजिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद चोरो ओर हडकंप मच गया। मजदूर की नाजुक हालत को देखते हुए इलाज के लिए ठेकेदार एवं साथी प्राइवेट अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान मौत
बताया जा रहा है कि,मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएया गया। लेकिन जहां डाक्टरो के द्वारा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में बवाल मचा हुआ है। लोगो के द्वारा इस विषय पर तेजी से चर्चा हो रही है। सूत्रो के अनुसार मजदूर के परिवार में पत्नी सिंधु दो बेटियां हैं। जिनका जीवन अब बर्बाद हो गया है। मजदूर की मौत की वजह से उसका परिवार अब बिल्कुल ही असहाय हो गया है। उनके घर मे पहले से ही पैसे की कितनी सारी समस्या है। लेकिन अब तो उनका रहना और खाना भी मुश्किल हो जाएगा।
परिवार एक ही पल में टूटा
मृतक मजूदर की पहचान 28 वर्षीय राजकुमार बिहार स्थित बिटिया के मधुरी गांव का रहने वाले के रूप में हुई है। जो काम करने के लिए मडियांव में अपनी पत्नी और दो बेटियो के साथ रहता था। लेकिन हादसे मे उसकी मौत हो गयी। पत्नी का रो — रोकर बुरा हाल हो गया है। उसने एक ही पल मे अपना सुहाग खो दिया है। अब वो अकेली केसे अपनी दो बेटियो और अपना खर्चा चलाएगी। मजूदर के परिवार पर तो पहाड टूट पडा है।

