तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत,लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र की घटना
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सडक हादसे में एक मजदूर की मौत होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,तेज रफ्तार कार चालक ने साइकल पर सवार मजूदर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मजदूर की मौत हो गयी। टक्कर मारने के बाद कार चालक तेज रफ्तार कार भागने लगा। जिसके बाद कार पलटी गई और चालक मौके से फरार हो निकला।
lucknow
4:16 PM, Jan 11, 2026
Share:


सडक हादसे में मजूदर रामबरन रावत की मौत सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सडक हादसे में एक मजदूर की मौत होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,तेज रफ्तार कार चालक ने साइकल पर सवार मजूदर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मजदूर की मौत हो गयी। टक्कर मारने के बाद कार चालक तेज रफ्तार कार भागने लगा। जिसके बाद कार पलटी गई और चालक मौके से फरार हो निकला।
बहनोई नन्हा के द्वारा दी गई जानकारी
मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामबरन रावत मोहनलालगंज स्थित फतेह खेड़ा के रहने वाले के रूप में हुई है।जो कि,गोपाल खेड़ा में स्थित प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी अर्चना दो बेटे हैं।बहनोई नन्हा ने बताया कि, उनके साले रामबरन रविवार सुबह साइकल से मजदूरी के लिए फैक्ट्री जा रहे थे। तभी रास्ते में कनकहां मोड़ के पास रायबरेली रोड से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने साइकल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे रामबरन उछलकर सर के बल रोड पर जा गिरे एवं उनका सर फट गया।
अस्पाल पहुंचने से पहले मौत
स्थानीय लोगो को जब हादसे की स्थिति को देखा तब,उन्होने ने 112 पर कॉल करके स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर मौजूद हुई। मजदूर को इलाज के लिए पुलिस के द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में ही हिम्मत हार ली। पुलिस ने मजदूर के पास मिले मोबाइल फोन के द्वारा परिजनो को घटना की जानकारी प्रदान की। परिवार में दुख के बादल छाए हुए है। परिवार के लोगो का रो— रोकर बुरा हाल हो गया है।

