आर्यवर्धन और अन्न को माता रानी ने आखिर मिला ही दिया,अब क्या नया मोड आएगा इन दोनो की लवस्टोरी के बीच
लोगो के दिलो में राज करने वाले अन्नू और आर्यवर्धन की लवस्टोरी के चर्चा तो हर एक जगह पर हो रहे है। इन दोनो की लवस्टोरी के बीच हैसियत के अंतर के साथ उम्र के अंतर की वजह से यह सीरियल बहुत ही ज्यादा लोगो के द्वार देखा जाने वाला जीटीवी का सीरियल बनता जा रहा है। जब तुम से तुम तक सीरियल का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से लोग अन्नू और आर्यवर्धन की इस अनोखी लवस्टोरी को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा बेक़रार थे।
lucknow
8:24 PM, Sep 9, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लोगो के दिलो में राज करने वाले अन्नू और आर्यवर्धन की लवस्टोरी के चर्चा तो हर एक जगह पर हो रहे है। इन दोनो की लवस्टोरी के बीच हैसियत के अंतर के साथ उम्र के अंतर की वजह से यह सीरियल बहुत ही ज्यादा लोगो के द्वार देखा जाने वाला जीटीवी का सीरियल बनता जा रहा है। जब तुम से तुम तक सीरियल का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से लोग अन्नू और आर्यवर्धन की इस अनोखी लवस्टोरी को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा बेक़रार थे।तुम से तुम तक एक भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक ड्रामा टेलीविज़न सीरीज़ है। जिसका प्रीमियर 7 जुलाई 2025 को ज़ी टीवी पर हुआ था। इसका निर्माण प्रतीक शर्मा ने स्टूडियो एलएसडी प्राइवेट लिमिटेड के तहत किया है और इसमें निहारिका चौकसे और शरद केलकर मुख्य भूमिका में हैं। यह ज़ी मराठी के टीवी सीरीज़ तुला पहाते रे का रीमेक है। लोगो को अन्नू और आर्यवर्धन की लवस्टेारी को देखकर अपने सच्चे प्यार का अहसास हुआ है। युवा पीढी को तो वैसे ही लवस्टेारी में बहुत ही दिलचस्पी होती है। जब से तुम से तुम तक सीरियल आना शुरू किया गया है कि,तब से युवा पीढी को प्यार की असली परिभाषा समझ में आयी है।
आर्यवर्धन प्रमोशन देकर अन्नू को करना चाहता है खुद से दूर
आर्यवर्धन को जयपुर भेजने की बात जब अन्नू से कहता है तभी अन्नू कहती है कि,आप यह प्रमोशन मुझे मेरी काबिलियत की वजह से नही दे रहे हो। बल्कि इसीलिए दे रहे हो। क्योकि,आप मुझे खुद से दूर करना चाहते हो। आप कब तक खुद की फीलिंगस को चुपाते रहेगे। फिर अन्नू कहती है कि,अगर आप चाहते हो कि,मै आप से दूर चली जाओ तो ऐसा ही मै करूंगी। लेकिन आप को भी मेरी एक शर्त माननी होगी कि,अगले 24 तक न ही हम मिलेगे न ही बात करेंगं और नही एक — दूसरे से मिलने की कोशिश करेगे। लकिन अगर माता रानी ने हमे एक — दूसरे से मिला दिया तो आपको मानना होगा कि,हमारे बीच कोई तो रिश्ता है जो हमे एक — दूसरे से जोडे रखता है। आर्यवर्धन अन्नू की शर्त को मानने के लिए तैयार हो जाता है। जिसके अन्नू और आर्यवर्धन एक दूसरे से दूा होने की सारे नियमो का पालन करते है। दोनो बस यही बात सोचते है कि, वो लोग 24 घंण्टो मे एक — दूसरे से मिलेगे या फिर हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे। फिर अन्नू अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर मंदिर जाने की योजना बनाती है और वही दूसरी ओर आर्यवर्धन के घर पर भी उसी मंदिर में जाने की योजना बनती है। अन्नू अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर के लिए निकलती है और सोचती है कि,अब तो हम दोनो का मिलना नामुमकिन है। अन्नू रास्ते भर आर्यवर्धन के बारे में सोचकरबहुत ही दुखी होती है।
एक ही मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते है आर्यवर्धन और अन्नू
आर्यवर्धन अपने परिवार के साथ उसी मंदिर में जाने के लिए निकलता है लेकिन हर्षवर्धन की पत्नी आर्यवर्धन के साथ मंदिर नही जाना चाहती है। वो कहती है कि,यह भी हमारे साथ मंदिर जाएंगे। तो फिर आप दोनो मां — बेटे को साथ में बहुत सारी बाते करनी होगी। लेकिन मैं आप दोनो के बीच कबाब में हड्डी नही बनना चाहती हूं। लेकिन आर्यवर्धन समझ जाता है कि,हर्षवर्धन की पत्नी उसके साथ मंदिर नही जाना चाहती है। जिसके लिए आर्यवर्धन मंदिर जाने के लिए मना कर देते है। लेकिन माता रानी तो आर्यवर्धन और अन्नू को मिलवाना चाहती है। जिसके लिए आर्यवर्धन को भी मंदिर भेजने के लिए वो पूरी तैयारी कर दी। आर्यवर्धन जब घर पर अकेला बेठा होता है। तभी वहां पर चाय लेकर एक बुजुर्ग कहते है कि,आर्यवर्धन सर आप भी मां जी के साथ मंदिर नही गए है। पिछली बार भी मां जी के साथ हर्षवर्धन नही गए थे और इस बार भी वो नही गए है। लेकिन आर्यवर्धन सर आप तो वहां पर जाकर मां जी का साथ दे ही सकते है। वहां ऑफिस में मीरा और आर्यवर्धन का दोस्त इस बात की खुशी को मना रहे थे कि,अब इन दोनो का मिलना तो बिल्कुल ही नामुमकिन है। क्योकि, अन्नू आज सुबह अपने परिवार के साथ मंदिर गई है और जब तक वो वापस आएंगी। तब तक तो 24 घंटे पूरे हो जाएगे। लेकिन तभी आर्यवर्धन का दोस्त बोलता है कि,आर्यवर्धन भी आज पूरे परिवार के साथ मंदिर के दर्शन के लिए गए। तभी यह दोनो मंदिरो का नाम लेते है जहां पर अन्नू और आर्यवर्धन साथ में गए हुए है। मारी कहती है कि,हमे आर्यवर्धन सर को रोकना होगा। उसी मंदिर मेे जोन से लेकिन यह दोनो जिस लिफ्ट में होते है। वह खराब हो जाती है। जिसकी वजह से आर्यवर्धन को यह लोग कॉल नही कर पाते है।
विज्ञापन
अन्नू से मिलकर भी आर्यवर्धन ने खुद को छुपाया
आर्यवर्धन मंदिर के लिए अपने घर से निकलता है और रास्ते में सोचता है कि,अब मेरा अन्नू का मिलना तो बिल्कुल ही नामुमकिन है। आर्यवर्धन की मां और हर्षवर्धन की पत्नी जब दर्शन करने के लिए वहां पर जाते है। तब अन्नू अपने परिवार के साथ पूजा कर रही होती है लेकिन हर्षवर्धन की पत्नी को यह बात अच्छी नही लगती है कि,क्या फायदा हुआ इस मंदिर के ट्रस्टी होने का जब हमको इतनी लंबी लाइन मे लगकर दर्शन मिले। आर्यवर्धन की मां बोलती है कि,कोई बात नही है हमारा जब बारी आएंगी तब हम दर्शन कर लेंगे। लेकिन हर्षवर्धन की पत्नी कहती है कि,मैं अभी पुजारी के साथ बात करती हूं। वो जाती है और कहती है कि,हम इस मंदिर को लाखो रूपए का दान करते है। लेकिन हम इस लंबी लाइन में खडे होकर दर्शन के लिए खडे है। पहले हम पूजा करेंगे बाद मे और कोई करेगा। जिस पर अन्न कहती है कि,भगवान को किसी ने खरीद कर नही रखा है। इस बात को लेकर इन दोनो के बीच बहस होने लगती है। तभी आर्यवर्धन की मां आकर कहती है कि,अन्नू अपने पूरे परिवार के साथ पहले दर्शन के लिए आई थी। तो वही पहली दर्शन करेगी। जिसके बाद अन्नू पूजा कर लेती है और मां का धन्यवाद करती है कि,उन्होने उनको पहले पूजा करने दी। वो भी अन्नू के अंदर कुछ खास देखती है। फिर अन्नू उनको प्रसाद देकर चली जाती है। वहां आर्यवर्धन मंदिर में पहंच जाता है मीरा और आर्यवर्धन का दोस्त भी फंसी लिफ्ट से बाहर आ जाते है। वो आर्यवर्धन को तब कॉल करते है जब वो अन्नू के सामने आने वाला था। लेकिन आर्यवर्धन के आस — पास बहुत ही शोर होता है। जिसकी वजह से वेा इन दोनो की बात को नही सुनता है और कहते है यहां पर बहुत ही शोर है मै तुम्हे बाद मे कॉल करता हू। जैसे ही आर्यवर्धन कॉल को काटता है। वैसे ही वहां पर अन्नू उसके सामने होती है। जिसके बाद वो समझ जाता है कि,अन्नू सही कह रही थी। लेकिन आर्यवर्धन अन्नू को छुप जाता है और अपने फेस पर कलर लगा लेते है ताकि,आर्यवर्धन को अन्नू पहचान न सके । अन्नू आर्यवर्धन प्रसाद देने के लिए जाती है। पर वो हाथ देकर प्रसाद लेने की कोशिश करता है। लेकिन उसी समय अन्नू की मम्मी उसको बुला लेती है। वही आर्यवर्धन छुप जाता है। अन्नू को शक हो जाता है कि,वो आर्यवर्धन है। वो देखने लगती है। लेकिन आर्यवर्धन उससे छुपता रहता है। अन्नू मंदिर से जा रही होती है। तभी वहां पर आर्यवर्धन की कार को देखकर उसका यकीन हो जाता है कि,आर्यवर्धन वही आदमी थी। अब देखना होगा कि,अन्नू आर्यवर्धन से जब अपने सवालो के जवाब को मांगेगी। तब वो क्या कहेगा।
NOTE - प्यार की इस कहानी को देखते रहने के लिए जुड़े रहिए RExpress भारत के साथ